
बक्सर, 26 जनवरी (विक्रांत) डुमरांव नगर स्थित डॉक्टर जग नारायण सिंह अस्पताल परिसर के समीप संत लोरेंस अकादमी के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की एमडी डॉ. शोभा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत और अन्य कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या नेहा क्षत्रीय ने किया।

इस अवसर पर डॉक्टर साकार सिंह, डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र शेखर सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह, डॉ. शंभूनाथ शिवेंद्र, काजी नुरुल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह के अंत में विद्यालय की एमडी डॉ. शोभा सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों की भूमिका की सराहना की।

