
पूर्णिया, 26 जनवरी (राजेश कुमार झा) पूर्णिया सहित पूरे बिहार के लिए आज का दिन काफी खुशियों से भरा रहा. आज का दिन पूर्णिया के लिए एक नया इतिहास लिखा गया.

पूर्णिया का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा गया.बताते चलें कि आज 77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्णिया की बेटियों ने पूरे बिहार का नाम रौशन कर दिया. पूर्णिया कला भवन नाट्य संस्था के 25 कलाकारों ने आज 77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बिहार का फॉक डांस झिझिया की प्रस्तुति कर पूरे देश-विदेश में डंका बजा दिया.

बताते चलें कि आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तकरीबन तीन लाख लोगों ने पूरे देश की झांकियां का प्रदर्शन देखा.लेकिन जब बिहार की झिझिया नृत्य की बारी आई तो सबकी नजरें झिझिया नृत्य की प्रस्तुति देखने के लिए ठहर गई.माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाथ हिलाकर झिझिया नृत्य के कलाकारों की हौसला अफजाई करते दिखे.

आज का दिन पूर्णिया के लिए काफी गर्व का रहा.पूर्णिया सहित पूरे बिहार के करोड़ों लोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पूर्णिया के बेटियों को देखकर आज काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है.

