शहीद रविकांत सिंह आईपीएस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज, पूर्वांचल और मगध सेमीफाइनल में

बक्सर, 27 जनवरी (विक्रांत) शहीद रविकांत सिंह आईपीएस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ सोमवार को खेल प्रेमियों की भारी मौजूदगी में हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलत्स कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन मैच में पूर्वांचल और बेगूसराय की टीमें आमने-सामने थीं।पूर्वांचल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 168 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम 116 रनों पर सिमट गई। इस तरह पूर्वांचल ने 52 रनों से शानदार जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए आकाश चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें वरिष्ठ खिलाड़ी अनवर हुसैन ने पुरस्कार प्रदान किया।

टॉस अशोक कुशवाहा ने कराया। अंपायर की भूमिका वेद प्रकाश और राजीव कमल मिश्रा ने निभाई, जबकि स्कोरर चेतन और कमेंट्रेटर मनोज व अजितेश रहे। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सीमांचल और मगध के बीच खेला गया। सीमांचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए। जवाब में मगध की टीम ने 20वें ओवर में 5 विकेट शेष रहते रोमांचक जीत हासिल कर ली। मगध के कप्तान यश राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनोद वर्मा ने दिया।

आयोजक मंडल में नरेंद्र नाथ ओझा, संजय शर्मा, जियाउल हक, दिलीप शर्मा, पंकज दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मुकाबला पूर्वांचल और मगध के बीच खेला जाएगा।

More From Author

बक्सर में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा, विकास योजनाओं की गूंज

दानापुर रेल मंडल में गणतंत्र दिवस की धूम, जगजीवन स्टेडियम में लहराया तिरंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:55 am, Jun 21, 2026
temperature icon 34°C
Mist
Humidity: 63 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 18% 998 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 16% 995 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 6 mph 17% 995 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
35°/40°°C 0 mm 1% 16 mph 39% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm