थावे दुर्गा मंदिर आभूषण चोरी कांड का सरगना सहित चार गिरफ्तार, अब तक सात की हुई गिरफ्तारी गर्भगृह से चोरी गए सभी आभूषण बरामद स्पीडी ट्रायल के तहत 15 दिनों के भीतर सजा की तैयारी

गोपालगंज, 27 जनवरी (टीएन मिश्रा) सिद्ध पीठ थावे दुर्गा मंदिर से दिसंबर माह हुई चर्चित चोरी कांड का गोपालगंज पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई में चार और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार को थावे मंदिर परिसर में एसपी विनय तिवारी ने कांड के पूर्ण खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने नगर थाना के अरार गांव निवासी शरीफ सांई सहित तीन को उसके घर व एक को सीवान से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने थावे मंदिर के गर्भगृह से चोरी किए गए आभूषणों को भी बरामद कर लिया है। बरामद सामानों में सोने के मुकुट का हिस्सा,सोने के नेकलेस का भाग, चांदी का हार एवं चांदी की छतरी आदि सभी सामान शामिल है। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि यह अपराध आस्था और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए कार्रवाई की है। एसपी ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और पुलिस स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द सजा दिलवाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल है।

गिरफ्तार अपराधियों में नगर थाना के अरार निवासी शरीफ सांई उसका भाई चांद सांई एक महिला व सीवान के मुफस्सिल थाने के एजाज अली शामिल है।वही इसके पूर्व पुलिस ने यूपी के गाजीपुर जिले के जमानियां थाने के बेटावर कला गांव निवासी दीपक राय, पूर्वी चंपारण के अरेराज थाने के राजेपुर लौरिया वही नगर थाना के अरार निवासी गुड्डन उर्फ गुड्डल मियां को गिरफ्तार किया जा चूका है। वही पुलिस ने सोने के मुकुट का शेष हिस्सा,छतरी,चांदी का हार,नेकलेस आदि बरामद किया है। वही एसआईटी में शामिल एसडीपीओ सदर इंस्पेक्टर व कटेया थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान,हरेंद्र प्रसाद नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर को एसपी ने जिला व राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। एसपी ने कहा कि 15 दिनों के भीतर इन्हें स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी।

More From Author

दानापुर रेल मंडल में गणतंत्र दिवस की धूम, जगजीवन स्टेडियम में लहराया तिरंगा

आज पूरे दिन नो-बैंकिंग की वजह से अस्त-व्यस्त रहा शहर…मरीज को दिखाने आए परिजनों को उठानी पड़ी परेशानियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:44 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 70 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm