तेज प्रताप का बड़ा बयान: मोदी को 10 में 10, अंक दिया कहा लालू युग खत्म, अखिलेश पर कसा तीखा तंज

पटना, 02 फरवरी (अविनाश कुमार) राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक इंटरव्यू और पॉडकास्ट में ऐसे बयान दिए हैं, जिसने बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक सियासी हलकों में खलबली मचा दी है। तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 में 10 अंक देते हुए जहां सबको चौंका दिया, वहीं यह कहकर सियासी भूचाल ला दिया कि “लालू प्रसाद का राज खत्म हो गया है।

”पॉडकास्ट में तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर भी इशारों-इशारों में तंज कसा। उन्होंने जयचंद का जिक्र करते हुए कहा कि “पांच-छह जयचंद आरजेडी को डुबो रहे हैं।” पार्टी से ऐसे लोगों के बाहर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब तेजस्वी यादव ही देंगे। परिवार से जुड़े सवालों पर तेज प्रताप कई बार भावुक भी दिखे। उन्होंने कहा, “बड़े भाई का फर्ज निभा चुके, अब सिर्फ आशीर्वाद दे सकते हैं। आगे का फैसला तेजस्वी को ही लेना है।” रोहिणी आचार्य के मामले पर उन्होंने कहा कि दीदी के साथ गलत हुआ है।तेज प्रताप यादव ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश को “टोंटी चोर” बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति धीरेंद्र शास्त्री पर पैसे लेने का आरोप लगाता है, वह खुद इतनी महंगी गाड़ियों में कैसे घूमता है, जबकि उसके आवास से टोंटी तक चोरी हो जाती है।

विधानसभा चुनाव के दौरान अपमान का आरोप लगाते हुए तेज प्रताप ने कहा कि अब अखिलेश से कोई रिश्ता नहीं है।इतना ही नहीं, तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 में से 10 नंबर देते हुए योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मोदी पूजा-पाठ करते हैं, हम भी करते हैं, इसलिए पूरे नंबर।” उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में तेज प्रताप यादव कोई बड़ा सियासी कदम उठा सकते हैं।

More From Author

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला श्रद्धालु की मौत, आधा दर्जन घायल यूपी से अरेराज सोमेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार

सोना-चांदी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव, रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद भारी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:37 am, Feb 4, 2026
temperature icon 18°C
Mist
Humidity: 68 %
Pressure: 1021 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
22°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 39% 1020 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 13 mph 29% 1016 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
18°/25°°C 0 mm 0% 9 mph 42% 1016 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
16°/17°°C 0 mm 0% 8 mph 55% 1018 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/14°°C 0 mm 0% 8 mph 62% 1017 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/12°°C 0 mm 0% 7 mph 66% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 8 mph 60% 1019 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 10 mph 36% 1020 mb 0 cm