गया के राजकीय पॉलिटेक्निक में करियर का महाकुंभ, जी-एयरफोर्स एयरोस्पेस के नियोजन मेले में 181 युवाओं ने आजमाई किस्मत

पटना, 2 फरवरी (सेंट्रल डेस्क) बिहार के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में रोजगार की नई राह खोलते हुए गया जी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में प्रतिष्ठित कंपनी जी-एयरफोर्स एयरोस्पेस द्वारा भव्य नियोजन मेले का आयोजन किया गया। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव ने छात्रों के बीच खासा उत्साह पैदा किया, जिसमें मैकेनिकल एवं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के कुल 181 छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ भाग लेकर अपने सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ाया।

मीडिया प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट में बिहार के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों से आए कुल 181 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। सभी प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से आयोजित लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसे पारदर्शिता और तकनीकी मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।नियोजन मेले में राजकीय पॉलिटेक्निक गया, अरवल, शेखपुरा, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, नवादा, देहरी-ऑन-सोन, जमुई सहित अन्य सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों के साथ-साथ आर्यभट्ट कॉलेज, जेम्स पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं बुद्धा कॉलेज जैसे निजी संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

चयन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन लिखित परीक्षा के उपरांत कॉलेज की टीपीओ कोऑर्डिनेटर प्रो. सनी कुमारी एवं प्रो. आनंद कुमार ने कंपनी प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद संस्थान के सभागार में आयोजित प्री-प्लेसमेंट टॉक में कंपनी प्रतिनिधियों ने अपने कार्यक्षेत्र, कार्य-संस्कृति और करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।लिखित परीक्षा में सफल 92 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनका इंटरव्यू कंपनी के चयन पैनल द्वारा लिया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एच. के. सिंह ने कंपनी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को उद्योग जगत से जोड़कर आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज कुमार, अच्युत कुमार सहित छात्र स्वयंसेवकों की भूमिका सराहनीय रही।

More From Author

सोना-चांदी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव, रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद भारी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

बिहार को बुलेट की रफ्तार! पटना से गुजरेगी हाई-स्पीड ट्रेन, बदलेगी पूर्वी भारत की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:17 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Smoky haze
Humidity: 80 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 48%
Visibility: 6.3 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 7% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm