राजकीय पॉलिटेक्निक गया में दिखा रक्तदान का जज्बा, युवाओं ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

पटना, 03 फरवरी (सेंट्रल डेस्क) आज दिनांक 3 फ़रवरी 2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक, गया परिसर में रक्तदान शिविर एवं HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. हिरन कुमार सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।

युवाओं को आगे आकर ऐसे कार्यों में भाग लेना चाहिए।रक्तदान शिविर में जयप्रभा हॉस्पिटल से आए स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम द्वारा सबसे पहले छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद पात्र विद्यार्थियों से ही रक्तदान कराया गया। पूरी प्रक्रिया चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप, सुरक्षित और व्यवस्थित रही।

कार्यक्रम का सफल संयोजन प्रो. अच्युत कुमार एवं प्रो. विनोद कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. सन्नी कुमारी, प्रो. डॉ. स्वाति वर्मा, प्रो. डॉ. मीनाक्षी, प्रो. खुशबू कुमारी तथा इंस्ट्रक्टर विजेन्द्र कुमार सहित संस्थान के कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एनएसएस के सुमन कुमार, छात्र शशि यादव, राकेश कुमार, विनीत रमन, रंजीत कुमार, प्रेम कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उन्हें डोनर कार्ड के महत्व की जानकारी दी गई, जिससे भविष्य में किसी आपात स्थिति में उनके परिजनों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। कार्यक्रम ने छात्रों में सेवा और जागरूकता की भावना को और मजबूत किया।

More From Author

बजट सत्र के पहले दिन हंगामा, विपक्ष का शोर, सरकार का एलान—शिक्षा सुधार और खनन माफिया पर सख्ती

दुल्लहपुर में आस्था का ज्वार, महायज्ञ में उमड़ी जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों ने भी टेका माथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:08 pm, May 7, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 62 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1005 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 12 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 10 mph 48% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 29% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 10 mph 21% 1005 mb 0 cm