जनसुनवाई के दौरान एसपी का नया अंदाज यूपी के सीएम के तौर पर फरियादियों की कुर्सी तक पहुंच कर सुनी फरियाद

गोपालगंज, 06 फरवरी (टीएन मिश्रा) जिले में नए एसपी विनय तिवारी अपने नए तेवर के साथ दिख रहे है। जिले में अपराध व अपराधियों के बारे में पूर्व से ही उनके रग रग से वाकिफ श्री तिवारी इस बार नए अंदाज में दिख रहे हैं। जिले की कमान संभालने के साथ ही उन्होंने थावे मां की चोरी कांड में शामिल शेष चोरों की गिरफ्तारी व चोरी गए सामानों की बरामदगी कर मंदिर परिसर में में प्रेसवार्ता किया। वही आने के साथ ही चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती दिखने लगी है।

एसपी यूपी के फायर ब्रांड सीएम योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर खुद कार्यालय में बैठे फरियादियों तक जाकर उनकी फरियाद सुनते हैं। तुरंत संबंधित पदाधिकारी को फोन लगाते है और त्वरित कार्रवाई के निर्देश के उन्हें सूचित करने का सख्त आदेश देते हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों व थाना क्षेत्रों से करीब 100 से अधिक फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान एसपी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं।इस दौरान जमीन विवाद, एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने,पुलिस द्वारा फरियाद नहीं सुने जाने सहित कई तरह के मामले सामने आए। एसपी खुद फरियादियों के पास जाकर स्वयं उनकी समस्या सुनी और संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके पहले भी जनसमस्याओं को सुनने के लिए वे अपनी चेयर छोड़कर फरियादियों तक पहुंच जा रहे थे। एसपी के इस संवेदनशील और सक्रिय रवैये से फरियादियों में न्याय की उम्मीद जगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More From Author

फाइलेरिया मुक्त गोपालगंज का संकल्प 27.94 लाख से अधिक लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा,11 फरवरी को लगेगा मेगा एमडीए कैंप

गोपालगंज के प्रकाश पाण्डेय ने इसरो में प्रस्तुत किया शोध पत्र, वैज्ञानिकों ने की सराहना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:15 am, Feb 8, 2026
temperature icon 14°C
Mist
Humidity: 82 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 6:29 am
Sunset: 5:39 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
12°/19°°C 0 mm 0% 7 mph 60% 1017 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
21°/25°°C 0 mm 0% 9 mph 38% 1016 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 26% 1013 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
18°/24°°C 0 mm 0% 8 mph 37% 1013 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
15°/17°°C 0 mm 0% 6 mph 47% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/14°°C 0 mm 0% 4 mph 53% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/12°°C 0 mm 0% 5 mph 58% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/17°°C 0 mm 0% 5 mph 56% 1016 mb 0 cm