गोपालगंज के प्रकाश पाण्डेय ने इसरो में प्रस्तुत किया शोध पत्र, वैज्ञानिकों ने की सराहना

गोपालगंज, 06 जनवरी (निज संवाददाता) जिले के उचकागांव प्रखंड के सांखे खास निवासी प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं आयुर्वेद चिकित्सक स्व. ध्रुवदेव पाण्डेय के पुत्र प्रकाश पाण्डेय ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में शोध पत्र प्रस्तुत कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रकाश ने बेंगलुरु स्थित इसरो के यू.आर.राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) में आयोजित अखिल भारतीय हिंदी तकनीकी सम्मेलन में अपना शोध पत्र “अंतरिक्ष पर्यटन का उदीयमान क्षितिज” प्रस्तुत किया। यह शोध पत्र देशभर के IIT, NIT सहित विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त हजारों शोध पत्रों में से चयनित 100 सर्वश्रेष्ठ शोध पत्रों में शामिल रहा।

शोध पत्र का प्रस्तुतीकरण 5 एवं 6 फरवरी को यूआरएससी परिसर, बेंगलुरु में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अपने शोध में प्रकाश ने वैश्विक स्तर पर विकसित हो रहे अंतरिक्ष पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी नवाचारों,भविष्य की संभावनाओं तथा उससे जुड़े कानूनी और विधिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला है। उन्होंने विशेष रूप से अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा,स्वास्थ्य,बीमा,उत्तरदायित्व निर्धारण और निजी अंतरिक्ष संस्थाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रभावी कानूनी नियंत्रण की आवश्यकता को रेखांकित किया है।शोध प्रस्तुतीकरण के उपरांत इसरो के वैज्ञानिकों ने प्रकाश पाण्डेय के कार्य की सराहना की तथा विधि के विद्यार्थी होने के नाते उन्हें अंतरिक्ष कानून के क्षेत्र में निरंतर शोध करते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, भटिंडा में एलएलएम के छात्र हैं। एक छोटे से गांव से निकलकर इसरो जैसी विश्वस्तरीय संस्था में राजभाषा हिंदी के माध्यम से शोध पत्र प्रस्तुत करना न केवल जिले बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है।

हलाकिं इसके पूर्व प्रकाश पाण्डेय बिहार विधानसभा में युवा विधायक कार्यक्रम तथा संसद भवन में युवा संसद प्रतिनिधि के रूप में भी गोपालगंज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि भाषा बाधा नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की शक्ति है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोजपा आर के जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि “बिहार की धरती प्रतिभाओं से परिपूर्ण है,यहां के युवाओं में अपार क्षमता है। प्रकाश पाण्डेय इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। जबकि नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्रा,वाल्मीकि पाण्डेय, दुर्गेश मिश्रा, आदर्श कुमार, अनुज पटेल सहित कई गणमान्य लोगों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

More From Author

जनसुनवाई के दौरान एसपी का नया अंदाज यूपी के सीएम के तौर पर फरियादियों की कुर्सी तक पहुंच कर सुनी फरियाद

अनियंत्रित स्कूल बस झोपड़ीनुमा घर में घुस दो मासूमों की मौतगर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल,चालक हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:46 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 29°C
Patchy rain nearby
Humidity: 60 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 90%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm