
पूर्णिया, 06 फरवरी (राजेश कुमार झा) सूरज बिहारी हत्याकांड मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नामजद 7 मुख्य आरोपियों में दो मुख्य आरोपी ने मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने में सरेंडर कर दिया.बताते चलें 27 जनवरी के सुबह के तकरीबन 10 बजे मरंगा थानाक्षेत्र के नेवा लाल चौक के बसंत बिहार कॉलोनी के फन सिटी पार्क के पास शहर के बहुत बड़े मक्का व्यवसायी जवाहर यादव के पुत्र सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

जिसको लेकर 7 नामजद और 3 से अधिक अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया.इस हत्याकांड मामले में स्नेहिल झा,आदित्य ठाकुर,ब्रजेश सिंह एवं नंदू सिंह सहित 7 पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया. जिसकी तलाश में एसआईटी, एसटीएफ एवं लोकल पुलिस सहित कई एजेंसी कर रही है. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज इस हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी ने पुलिस की भयंकर दबिश एवं कुर्की जप्ती के डर से मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने में सरेंडर कर दिया है. हालांकि पूर्णिया पुलिस ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है.

आरोपी की सरेंडर की बात जब पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन पिक नहीं किया. फिलहाल अभी ये देखना है कि पूर्णिया पुलिस मुख्य आरोपियों तक कब तक पहुंचती है.दूसरी तरफ बेटे की हत्या का सदमा से पिता जवाहर यादव की आज हार्ट अटैक से मौत हो गई है. जिसकी वजह से मामला और संवेदनशील हो गया है.बांकी आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्णिया पुलिस के लिये एक बड़ी चुनौती बन गई है.

