क्रिकेट के मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया भर के दिग्गजों को हैरान करने वाले समस्तीपुर ताजपुर जैसे एक छोटे शहर मे रहने वाले ‘वंडर बॉय’ वैभव सूर्यवंशी अब एक और बड़ी पिच पर उतरने जा रहे हैं।

भारत को छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप (2026) जिताने में अहम रोल निभाने वाले वैभव के हाथ में अब रनों की जगह पेन और दिमाग में फॉर्मूले होंगे।। उनका सीबीएसई 10वीं बोर्ड (CBSE 10th Board) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है।

17 फरवरी से परीक्षा
वर्ल्ड कप जीतकर समस्तीपुर में अपने घर लौटे वैभव फिलहाल अपने परिवार के साथ हैं, लेकिन उनके आराम का समय ज्यादा लंबा नहीं है। बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। पढ़ाई के साथ क्रिकेट, ट्रैवल, मीडिया कवरेज और प्रैक्टिस को मैनेज करना आसान नहीं है, लेकिन स्कूल का कहना है कि खिलाड़ी ने कमाल का टाइम मैनेजमेंट दिखाया है।

कहां होगा एग्जाम सेंटर?
वैभव सूर्यवंशी समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड स्थित मॉडेस्टी स्कूल के नियमित छात्र हैं। विद्यालय प्रशासन ने पुष्टि की है कि वैभव का एडमिट कार्ड आ चुका है और उनका सेंटर समस्तीपुर शहर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में बनाया गया है। जहां वो सैकड़ों छात्रों के साथ परीक्षा देंगे। इसके लिए स्कूल ने तैयारी पूरी कर ली है। सिक्योरिटी, बैठने का इंतजाम और बोर्ड के नियम सभी तय प्रोटोकॉल के हिसाब से होंगे।

नहीं मिलेगा कोई स्पेशल ट्रीटमेंट
केंद्र के प्रिंसिपल नीलकिशोर सिन्हा ने साफ किया कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि एक वर्ल्ड चैंपियन उनके स्कूल में एग्जाम देगा। लेकिन, मैदान का स्टार परीक्षा हॉल में एक आम छात्र ही होगा। उन्हें कोई भी वीआईपी ट्रीटमेंट या विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। परीक्षा में उसे हर दूसरे स्टूडेंट जैसा ही ट्रीटमेंट मिलेगा, न ज़्यादा न कम।स्थानीय लोगों में उत्सुकता है कि देश-विदेश में नाम कमाने वाला खिलाड़ी जब परीक्षा देने पहुंचेगा तो नजारा कैसा होगा। लेकिन प्रशासन ने संकेत दे दिया है कि परीक्षा व्यवस्था में समानता सर्वोपरि है। वैभव को भी लाइन में खड़ा होना होगा, अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा और परीक्षा देने के लिए अपनी तय सीट पर बैठना होगा।

क्या हर पेपर दे पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?
वैभव सूर्यवंशी के परिवार और शिक्षकों के अनुसार, खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी उनका तालमेल अच्छा रहा है। ऐसी भी चर्चा है कि वह अपने क्रिकेट शेड्यूल और IPL की तैयारियों की वजह से आने वाले हफ्तों में कुछ एग्जाम छोड़ सकता है, लेकिन इस मामले पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। परिवार फिलहाल चुप है, लेकिन स्कूल प्रशासन ने सभी विषयों के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। स्कूल का दावा है कि तैयारी पूरी है और कोशिश रहेगी कि वह अधिकतम पेपर दे सकें।

More From Author

पूर्णिया : जानिये कैसे 01 करोड़ 85 लाख में बिक रहा है पनोरमा के 5 कट्ठा में बना विला…पढ़ें ब्लैकमनी का पूरा खेल

असम में संदिग्ध परिस्थितियों में जवान की मौत,गोपालगंज के सकला गांव में छाया मातम गोपालगंज,निज संवाददाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:39 pm, May 16, 2026
temperature icon 34°C
Mist
Humidity: 56 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 0% 10 mph 29% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 10 mph 51% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 8 mph 56% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 8 mph 47% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
39°/43°°C 0 mm 0% 3 mph 22% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 11 mph 11% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 14 mph 10% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 0% 8 mph 13% 997 mb 0 cm