असम में संदिग्ध परिस्थितियों में जवान की मौत,गोपालगंज के सकला गांव में छाया मातम गोपालगंज,निज संवाददाता।

जिले के सिधवलिया प्रखंड अंतर्गत सकला गांव निवासी जवान मिंटू कुमार यादव की असम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिंटू कुमार यादव असम में कार्यरत थे और छुट्टी लेकर अपने घर सकला लौट रहे थे। इसी क्रम में वे असम के मोरियानी जंक्शन के समीप एक लॉज में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक उनके पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। दर्द इतना असहनीय था कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन इलाज के क्रम में अहले सुबह उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर बीमारी को मौत का कारण बताया है,हालांकि परिजन घटना को लेकर स्तब्ध हैं। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल है। घटना की सूचना जैसे ही सकला गांव पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मिंटू कुमार यादव मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत से गांव ने एक होनहार जवान को खो दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सके।फिलहाल प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना से पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है।

More From Author

क्रिकेट के मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया भर के दिग्गजों को हैरान करने वाले समस्तीपुर ताजपुर जैसे एक छोटे शहर मे रहने वाले ‘वंडर बॉय’ वैभव सूर्यवंशी अब एक और बड़ी पिच पर उतरने जा रहे हैं।

आँखों में सुनहरे भविष्य के सपने, लेकिन किस्मत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:34 am, Aug 6, 2026
temperature icon 27°C
Moderate rain
Humidity: 92 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 86%
Visibility: 7 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
26°/27°°C 1.34 mm 70% 8 mph 90% 1000 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0.75 mm 64% 7 mph 88% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0.71 mm 57% 4 mph 81% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
31°/31°°C 1.38 mm 58% 5 mph 69% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.61 mm 41% 6 mph 69% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.44 mm 41% 5 mph 74% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0.43 mm 45% 7 mph 82% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 13% 11 mph 84% 999 mb 0 cm