अपर मुख्य सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार, पटना द्वारा प्रदत्त निर्देश के आलोक में श्री अंजनि कुमार, बी०प्र०से०, उप विकास आयुक्त, पूर्णिया द्वारा प्रखंड बनमनखी अंतर्गत अवस्थित बिहार राज्य चीनी निगम लिमिटेड की बंद पड़ी चीनी मिल का स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी, बनमनखी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त चीनी मिल परिसर लगभग 119 एकड़ भूमि में अवस्थित है, जिसे बियाडा को हस्तांतरित किया जा चुका है। भूमि की चारों ओर चहारदीवारी की गई पाई गई।इसी क्रम में बनमनखी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, चीनी मिल शहरी परिसर में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या–12 का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर मात्र 12 बच्चे उपस्थित पाए गए। केंद्र का संचालन संतोषजनक नहीं पाया गया। उपस्थिति, गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं में स्पष्ट कमियाँ परिलक्षित हुईं।तत्पश्चात मध्य विद्यालय, चीनी मिल सेहरी का निरीक्षण किया गया, जहाँ बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई। विद्यालय में खेलकूद हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं पाई गई। बाल विकास परियोजन पदाधिकारी, बनमंखी को निदेश दिया गया की आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएँ।प्रधान अध्यापक मध्य विद्यालय चीनी मिल शहरी, बनमंखी ko निदेश दिया गया की विद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ खेल सामग्री एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ शीघ्र उपलब्ध कराई जाएँ।इसके उपरांत ग्राम पंचायत गंगापुर अंतर्गत निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया गया तथा ग्राम पंचायत गंगापुर कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पंचायत में संचालित दो योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया।ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पंचायत सचिव, गंगापुर द्वारा अभिलेखों/संचिकाओं का विधिवत संधारण नहीं किया गया है, जिस पर कड़ी फटकार लगाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी, बनमंखी ko निदेश दिया गया की पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।पंचायत स्तर पर सभी अभिलेखों एवं संचिकाओं का नियमित, अद्यतन एवं विधिवत संधारण सुनिश्चित किया जाए।इसके पश्चात ग्राम पंचायत गंगापुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, परलाट टोला का निरीक्षण किया गया। भवन बाह्य रूप से जर्जर अवस्था में प्रतीत हुआ।तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय, परलाट टोला का निरीक्षण किया गया, जहाँ बच्चों की उपस्थिति अत्यंत कम पाई गई।

More From Author

पूर्णिया जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, (भा० प्र० से०) द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पूर्णिया के भवन का जीर्णोद्धार उपरांत उद्घाटन किया गया।

घर बैठे डाउनलोड होंगे 1990 से पहले के ज़मीन के कागज़, बिहार में 60% क्राइम पर लग सकती है लगाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:27 am, Apr 10, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 37 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
23°/26°°C 0 mm 0% 7 mph 30% 1010 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 6 mph 28% 1010 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 19% 1012 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 16 mph 12% 1011 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 0% 17 mph 10% 1007 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 14 mph 11% 1006 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 15% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1007 mb 0 cm