पूर्णिया जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, (भा० प्र० से०) द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पूर्णिया के भवन का जीर्णोद्धार उपरांत उद्घाटन किया गया।

दिनांक 14.02.2026 को ज्ञातव्य हो कि काफी लम्बे समय के बाद इस भवन का जीर्णोद्धार संभव हो सका है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी में जिला पदाधिकारी के आगमन पर डॉ० पी० के० कन्नौजिया सिविल सर्जन सह सचिव रेडक्रॉस सोसायटी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

तदोपरान्त सिविल सर्जन सह सचिव रेडक्रॉस पूर्णिया के द्वारा जिला पदाधिकारी एवं संबंधित सदस्यों एवं आगन्तुकों का स्वागत संबोधन किया गया।

तत्पश्चात रेडक्रॉस सोसायटी के Vice Patron डॉ० ए० के० पाठक के द्वारा अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापन किया गया कि जिला पदाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सोसायटी के भवन का जीर्णोद्धार संभव हो सका है। डॉ० ए० के० पाठक के द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पूर्णिया ईकाई की प्रारंभिक शुरूआत के बारे में बताया गया कि तत्कालीन जिला पदाधिकारी श्री रामसेवक शर्मा, (भा० प्र० से०), जिनकी अगुवाई में मजबूती से रेडक्रॉस सोसायटी का कार्य हुआ था,जिसकी सराहना की गयी।श्रीमति स्वाति वैश्यंत्री, कार्यकारी उपाध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा जिला पदाधिकारी के कार्यकी भूरि-भूरि प्रंशसा करते हुए कहा गया कि जिला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व के कारण ही उक्त भवन का जीर्णोद्धार संभवहो सका है। उक्त भवन नये स्वरूप में सामने आया। इसके अतिरिक्त डॉ० आलोक कुमार, लाईफ मेम्बर रेडक्रॉस सह अध्यक्ष, आई०एम०ए० के द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये।उपरोक्त सभी वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी का और भी विकास होगा तथा शेष बचे हुए कार्यों यथा सोसायटी का चुनाव सम्पन्न कराना एवं उपाध्यक्ष एवं अन्य सदस्य का चयन कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जायेगा ।तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पूर्णिया की अपनी एक पहचान है, जो कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में अग्रतर भूमिका निभाती आयी है, किन्तु जीर्णोद्धार के पूर्व भवन की स्थिति काफी दयनीय रहने तथा चारों तरफ गंदगी, कूड़ा का अबार पाये जाने के कारण उसकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही थी। साथ ही उक्त ब्लड बैंक की मान्यता भी समाप्त होने वाली थी। ब्लड-बैंक की मान्यता समाप्त होने से आमजन विशेषकर निर्धन एवं असहाय लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता। इस लिए वर्णित बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता आधारित जीर्णोद्धार की योजना तैयार कराते हुए उक्त कार्य सम्पादित किया गया ।उपरोक्त कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अभियंता भवन निर्माण विभाग, सिविल सर्जन सह सचिव रेडक्रॉस सोसायटी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्णिया, संबंधित चिकित्सक, पारा मेडिकल कर्मी, लिपिक एवं अन्य कर्मियों की काफी प्रशंसा की गयी। विशेषकर अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूर्णिया श्री रवि शंकर उरांव, जिनके अनुश्रवण में भवन के जीर्णोद्धार का कार्य सम्पन्न हुआ की अत्यधिक प्रशंसा की गयी ।जिला पदाधिकारी के द्वारा यह भी बताया गया कि एक हफ्ते में भवन से संबंधित आवश्यक फर्नीचर अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण हो जायेगा तथा बी०एम०एस०आई०सी०एल० के द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले सामग्री/उपकरण की आपूर्ति एवं अधिष्ठापन का कार्य आगामी एक से डेढ़ माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। बाहर से क्रय किये जाने वाली सामग्रियों को भी यथाशीघ्र क्रय कर अधिष्ठापित कराया जायेगा एवं पूर्णिया जिले की रेडक्रॉस सोसायटी को मॉडल सोसायटी के रूप तैयार किया जायेगा।

More From Author

जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा 14 फरवरी 2026 को 256 वां जिला स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी पूर्णिया में मनाया गया ।

अपर मुख्य सचिव, गन्ना उद्योग विभाग, बिहार, पटना द्वारा प्रदत्त निर्देश के आलोक में श्री अंजनि कुमार, बी०प्र०से०, उप विकास आयुक्त, पूर्णिया द्वारा प्रखंड बनमनखी अंतर्गत अवस्थित बिहार राज्य चीनी निगम लिमिटेड की बंद पड़ी चीनी मिल का स्थल निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:49 am, Aug 7, 2026
temperature icon 34°C
Overcast
Humidity: 52 %
Pressure: 999 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 9% 12 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 6% 10 mph 55% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 9% 10 mph 62% 998 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 12% 12 mph 67% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 12% 11 mph 73% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 10 mph 79% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 9% 14 mph 71% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 11% 15 mph 54% 1001 mb 0 cm