पूर्णिया जिला का 256 वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ जिला वासियों द्वारा मनाया जा रहा है ।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम प्रेक्षागृह में माननीय, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री लेसी सिंह, सदर विधायक विजय खेमका, बनमनखी विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि, कसबा विधायक श्री नीतेश कुमार सिंह,रुपौली विधायक श्री कलाधर मंडल, बायसी विधायक गुलाम सरवर, तथा जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर जिले में बेहतर काम करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया गया । वहीं पुष्प प्रदर्शनी, कृषि यंत्रीकरण मेला, व्यंजन मेला, खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

पूर्णिया स्थापना दिवस के मौके पर संबोधित करते हुए बिहार सरकार की माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री लेशी सिंह ने कहा कि पूर्णिया जिला बिहार के सबसे पुराने जिलों में एक है । जिसका गौरवशाली अतीत है और वर्तमान में सबसे तेजी से विकसित होने वाले जिलों में पूर्णिया का नाम शुमार है । वहीं सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया ने बाढ़ ,सुखाड, काल और विकराल जैसे कई रूप देखे हैं। लेकिन आज पूर्णिया विकास के राह पर अग्रसर है । उन्होंने पूर्णिया वासियों को इसके लिए बधाई दी । जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि कहा कि 1770 में पूर्णिया जिला का स्थापना हुआ है। इसके बाद इसमें कई नए आयाम जुड़ते गए। इस जिले का अपना पुराना इतिहास रहा है। भारत में स्वतंत्रता के बाद हम लोगों ने बढ़ चढ़कर विकास के पथ पर चलते हुए भारत को विकसित देश बनाएं। पिछले एक वर्ष से पूर्णिया जिले में कई योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। सबसे बड़ी योजना पूर्णिया का एयरपोर्ट है। यह काफी दिनों से लंबित था। मगर वर्तमान में 15 सितंबर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। यहां से प्रतिदिन कुल पांच हवाई जहाज उड़ान भर रही हैं। जिसमें अब तक 120000(एक लाख बीस हाजार) यात्रियों द्वारा उड़ने भरी गई है। यह पूरे सीमांचल को गौरव के लिए अभिभूत कराया गया है। आगे उन्होंने कहा कि विकसित भारत की कल्पना में अभी यही नहीं हम लोगों ने पूर्णिया पटना एक्सप्रेसवे के साथ में खगड़िया पूर्णिया एक्सप्रेस-वे ऐसे कई योजनाएं सकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आगे जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि हम लोग कुछ समय के बाद नवरात्रि के समय में मां कामाख्या देवी स्थान का जो मंदिर है वहां राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तरीय मेला घोषित किया गया है। राज्य स्तरीय मेला घोषित करने में जिले के जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा है। व्यापक रूप से मां कामाख्या मेला सरकार ने पूर्णिया वासियों के लिए दिया है। इसी प्रकार जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि कहा कि काझा कोठी में मिथिला हॉट,मां पूरण देवी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में सरकार द्वारा विकसित किया जा रहा है और विभिन्न प्रकार की योजनाएं जिला प्रशासन द्वारा जिले के विकास के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि हम लोग विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे। हम लोग पूर्णिया जिले को राष्ट्रीय स्तर के मानक पर पहचान ला सके इसके लिए भी हमलोग प्रतिबद्ध रहें

More From Author

पूर्णिया वासियों द्वारा 14 फरवरी 2026 को पूर्णिया जिला का 256 वां स्थापना दिवस के साथ-साथ पूरैनिया महोत्सव 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा 14 फरवरी 2026 को 256 वां जिला स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी पूर्णिया में मनाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:49 pm, Aug 8, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 48 %
Pressure: 998 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 37%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 6% 13 mph 54% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 14% 11 mph 61% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.12 mm 17% 10 mph 69% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 12% 8 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 12% 9 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.2 mm 24% 9 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.34 mm 26% 7 mph 53% 999 mb 0 cm