जिले के 60 केंद्रों में कल यानि 17 फरवरी से होगी मैट्रिक की परीक्षा,परीक्षार्थी इस खबर को अवश्य पढ़ें

पूर्णिया जिला अंतर्गत अनुमंडलवार कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

पूर्णिया:-16 फरवरी(राजेश कुमार झा)अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 के स्वच्छ एवं सदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार पूर्णिया में समीक्षा बैठक आहूत की गई। 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 को लेकर सभी सभी वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों तथा दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक यातायात को परीक्षा के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया गया,जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि परीक्षा केंद्रों पर भीड़ भाड़ न रहे। ताकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने में किसी परीक्षार्थी को कठिनाई न हो। बैठक में बताया गया कि पूर्णिया जिला अंतर्गत अनुमंडल वार कुल 60 परीक्षा केन्द्र बनाया गया हैं।सदर अनुमंडल पूर्णिया अंतर्गत 40,बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत 04,धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत 09, बायसी अनुमंडल अंतर्गत 07, है।जिसपर दिनांक 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।परीक्षा के सफल संचालन के लिए श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता पूर्णिया को उप मुख्य जिला परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने के लिए कुल 16 जोनल सह गश्ती दल दंडाधिकारी की गठन किया गया है।बैठक में बताया गया कि संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी परीक्षा केन्द्र में केवल परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र देखकर अन्दर जाने देंगे। किसी भी स्थिति में परीक्षार्थी के अतिरिक्त अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में प्रदेश नहीं करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जिससे कदाचार की संभावना बनी रहती हो,को लेकर किसी भी प्रतिनियुक्त शिक्षक तथा संबंधित कर्मचारी एवं परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करना वर्जित रहेगा। परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय गेट पर तलाशी (Frisking) की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करेगें। परीक्षा केन्द्र के गेट पर तथा आवश्यकतानुसार परीक्षा कक्ष में महिला परीक्षार्थियों के चिट पुर्जी आदि की तलाशी महिला वीक्षक/महिला केन्द्राधीक्षक/प्रतिनियुक्त महिला पदाधिकारी/कर्मी करेंगी। प्रथम पाली में परीक्षा की अवधि 9:30 बजे पूर्वाहन से 12: 45 बजे अपराह्न तक तथा द्वितीय पाली 2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक होगी। प्रथम पाली के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पूर्वाह्न 09:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 01:30 बजे के बाद परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी वीक्षक अथवा परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकेत्तर कर्मचारी सहित प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी / स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी के पास मोबाईल फोन नहीं रहेगा। परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्र के आस पास उपलब्ध फोटोस्टेट मशीन, कॉपीयर, डुप्लीकेटर आदि मशीन का उपयोग वर्जित रहेगा। साथ ही परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के अतिरिक्त अन्य द्वारों यथा पार्श्व द्वारो अथवा परीक्षा केन्द्र के पिछले भाग में अवस्थित अतिरिक्त द्वार को प्रातः 08:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए बंद रखेंगे, उक्त द्वार से किसी का भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।सभी परीक्षा केंद्रों पर 500 गज तक बीएनएसएस की धारा 163 के तहत घूमने फिरने या किसी अन्य प्रकार से परीक्षा को प्रभावित करने की क्रिया कलाप के विरुद्ध निषेधाज्ञा लागू किया गया है।जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से कार्यरत है किसी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष केंद्र दूरभाष संख्या:— 06454- 24 3 000/ 242310/ 2415 55 पर सूचना त्वरित देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।उक्त परीक्षा के संपूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में रवि राकेश अपर समाहर्ता एवं आलोक रंजन अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णिया को दायित्व दिया गया है।बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी तथा परीक्षा में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

More From Author

डीएम साहिला का सख्त अल्टीमेटम, 3 दिन में निपटाएं लंबित दाखिल-खारिज, नहीं तो होगी कार्रवाई

होली पर घर वापसी का बड़ा प्लान: रेलवे चलाएगा 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, बिहार के प्रवासियों को बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:21 am, Jun 21, 2026
temperature icon 35°C
Mist
Humidity: 60 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 16% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 1% 7 mph 20% 996 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 2% 16 mph 47% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm