होली-ईद पर अलर्ट: डीजे बैन, होटल चेकिंग और बाइक पेट्रोलिंग, प्रशासन का सख्त एक्शन प्लान

बक्सर, 25 फरवरी (विक्रांत) आगामी होली और ईद-उल-फितर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 25 फरवरी 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कई कड़े निर्देश जारी किए गए।जिला पदाधिकारी ने बताया कि 2 मार्च की रात होलिका दहन होगा, जबकि 3 और 4 मार्च को होली मनाई जाएगी।

होली पर डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी थानाध्यक्षों को सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। होटल और लॉज की सघन जांच भी कराई जाएगी।संवेदनशील क्षेत्रों में बाइक पेट्रोलिंग, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती तथा कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। होली के दिन QRT टीम सक्रिय रहेगी। शराबबंदी के मद्देनजर शराब माफिया और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर और 20 मार्च को अंतिम जुम्मे की नमाज को देखते हुए ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास सफाई, पानी और रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश नगर निकायों को दिया गया है।प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं और अफवाहों से दूर रहें।

More From Author

जयमाल मंच पर खूनी खेल: एकतरफा आशिकी में दुल्हन को मारी गोली, खुशियों की शहनाई बनी जान की दुश्मन

बक्सर में कानून की उड़ी धज्जियां, भाकपा-माले ने नीतीश-भाजपा सरकार पर लगाया महाजंगलराज का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:31 am, May 9, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 9 mph 33% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 22% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/35°°C 0.13 mm 33% 11 mph 34% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 40% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.01 mm 29% 16 mph 47% 1009 mb 0 cm