मैं आपसे कभी भी अलग नहीं रह सकूंगा.आप हमेशा मेरे दिलों में बसे रहेंगे..12 मार्च को होगी नीतीश की समृद्धि यात्रा…केंद्र की राजनीति में जाने से पहले नीतीश बिहार की जनता से होंगे रूबरू

पूर्णिया:-08 मार्च(राजेश कुमार झा)मै आपसे कभी भी अलग नहीं रह पाऊंगा.आप हमेशा मेरे दिलों में बसे रहेंगे.केंद्र की राजनीति में जाने से पहले मै आपसे आपके घर पर आकर मिलूंगा.बताते चलें कि पूर्णिया के महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री जी के पूर्णिया में दिनांक 12मार्च 2026 को संभावित समृद्धि यात्रा के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई उल्लेखनीय है कि 12 मार्च 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का पूर्णिया में समृद्धि यात्रा संभावित है. समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर मुख्यालय से उपलब्ध कराए गए प्रपत्र पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की गई. कुल 32 बिंदुओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रतिवेदन की मांग की गई.स्मृद्धि यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम निर्धारित है.समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु:- माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा की गई योजनाओं के क्रियान्वयन,7 निश्चय 02 एवं 03,मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना,प्रखंडों में आदर्श विद्यालय,डिग्री कॉलेज की स्थापना,स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता,ग्राम संपर्क योजना,दाखिल खारिज, परिमार्जन,भूमि विवाद निपटारा,राशन कार्ड,राजस्व महा अभियान,स्पोर्ट्स क्लब का गठन,जीविका स्वयं सहायता समूह,ऊर्जा में संरचनात्मक ढांचे का विकास, पंचायत सरकार भवन इत्यादि शामिल है.समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्मृद्धि यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्घाटन एवं शिलान्यास किये जाने वालें योजनाओं की पूर्ण विवरणी समर्पित करना सुनिश्चित करें.जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्मृद्धि यात्रा के दौरान संबंधित वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक एवं जनसंवाद कार्यक्रम निर्धारित है.जिसको लेकर संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार,अपर समाहर्ता राजस्व, विधि व्यवस्था,आपदा तथा अपर समाहर्ता विभागीय जांच,सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

More From Author

समस्तीपुर में नारी शक्ति का सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेधावी छात्राएं और महिलाएं हुई सम्मानित

एक्शन मोड में नीतीश कुमार, फ्लाईओवर की धीमी रफ्तार पर अधिकारियों को लगाई फटकार, अब ‘समृद्धि यात्रा’ से विकास का लेंगे जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:49 pm, Aug 8, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 48 %
Pressure: 998 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 37%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 6% 13 mph 54% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 14% 11 mph 61% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.12 mm 17% 10 mph 69% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 12% 8 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 12% 9 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.2 mm 24% 9 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.34 mm 26% 7 mph 53% 999 mb 0 cm