अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अपने-अपने क्षेत्र में 100 से अधिक महिलाएं हुई सम्मानित

गोपालगंज, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के अंबेडकर भवन में जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित “Give to Gain” रखी गई, जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करना है।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार तथा कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सह मुख्य अतिथि पवन कुमार सिन्हा, डीडीसी गौरव कुमार तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद स्कूली छात्रों के सांस्कृतिक दल द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम में डीपीओ आईसीडीएस रंजना कुमारी ने स्वागत भाषण देते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के सभी क्षेत्रों में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उपस्थित महिला प्रतिभागियों व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बिहार में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कई पहल की जा रही हैं। उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए घर से लेकर वैश्विक स्तर तक महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी, जीविका,शिक्षा,स्वास्थ्य,आवास, मद्यनिषेध, कृषि, पंचायतीराज, संगीत, प्रशासन और समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 से अधिक महिलाओं को स्मृतिचिन्ह, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “जिला की अग्रणी नारीशक्ति सम्मान” रहा, जिसके तहत उन प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य, प्रशासन, उद्यमिता, संस्कृति, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज के लिए मिसाल पेश की है। इस दौरान जीविका दीदियों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए तैयार वस्त्रों का सांकेतिक वितरण भी किया गया। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के सौजन्य से पांच सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। वहीं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार की ओर से महिला अधिकार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह उन्मूलन और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी महिला सशक्तिकरण,लैंगिक समानता और सामाजिक विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।

More From Author

जिले में पहले गुड़ इकाई का शुभारंभ गन्ना विभाग के अपर मुख्य सचिव ने फीता काट किया शुरू

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर KBS एकेडमी में “नारी शक्ति सम्मान 2026” का भव्य आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन शिक्षिकाएं सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:12 am, Sep 23, 2026
temperature icon 26°C
Light rain shower
Humidity: 85 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 92%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:45 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0.04 mm 20% 8 mph 73% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0.02 mm 14% 13 mph 54% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.02 mm 11% 13 mph 49% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/32°°C 0.51 mm 30% 14 mph 68% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0.03 mm 30% 11 mph 87% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 27% 13 mph 86% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/25°°C 0.08 mm 36% 13 mph 89% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 2.65 mm 80% 11 mph 95% 1004 mb 0 cm