
पटना, 8 मार्च (सेंट्रल डेस्क) बिहार की प्रतिभाशाली बेटी सृष्टि प्रांजल ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे बारी परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रांची के अनगड़ा स्थित उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान बीबीए स्नातक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सृष्टि प्रांजल को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के हाथों प्रदान किया गया।

मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के जम्होर गांव की रहने वाली सृष्टि प्रांजल वर्तमान में रांची के डोरंडा में निवास करने वाले बिजली बोर्ड के कर्मचारी अजय कुमार बारी और ललिता देवी की पुत्री हैं। अपनी मेहनत और लगन से सृष्टि ने विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर यह गौरव हासिल किया है।

तीन संतानों में सबसे बड़ी सृष्टि की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। बारी समुदाय के लोगों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है। खास बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिली इस सफलता ने परिवार और क्षेत्र के लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

सृष्टि प्रांजल को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। उनके फूफा डुमरांव (बक्सर) निवासी शंभू नाथ प्रसाद, मृत्युंजय कुमार तथा बक्सर के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार (विक्रांत) सहित कई शुभचिंतकों ने संदेश भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

