भारत बना टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन

न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराया बुमराह के 4 विकेट,सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट,लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार जीता खिताब

दिल्ली,सेंट्रल डेस्क।आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 4 विकेट झटके। अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए,जबकि वरुण, अभिषेक और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली। इस जीत के साथ भारत टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम बन गया। साथ ही भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करने का भी रिकॉर्ड बनाया। फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 15 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया। सैमसन ने इस टूर्नामेंट की पांच पारियों में कुल 321 रन बनाए। भारत की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई और क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की इस शानदार उपलब्धि का जोरदार जश्न मनाया।

More From Author

कृषि विश्वविद्यालय सबौर में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश: कृषि, विज्ञान और शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती ताकत

⚜️ आज का राशिफल⚜️ दिनांक : 09 मार्च 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:20 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 29°C
Patchy rain nearby
Humidity: 60 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 90%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm