ग्राम कचहरी बनेगा डिजिटल…सरपंच की बढ़ी ताकत…मिली बड़ी और नई जिम्मेदारी

ई-कचहरी एवं ग्राम कचहरी पर सरपंचों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन:-

पूर्णिया:-09 मार्च(राजेश कुमार झा)जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) पूर्णिया में ई-कचहरी विषयों पर सरपंच,न्याय मित्र,कचहरी सचिव तथा प्रखंड कार्यपालक सहायकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया.प्रशिक्षक पप्पू कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण में ग्राम कचहरी के विभिन्न कार्यों पर विस्तार से प्रकार डाला गया.जैसे वाद दर्ज करना: पक्षकारों के लिखित आवेदन या पुलिस रिपोर्ट पर सिविल/आपराधिक मामले दर्ज करना (जैसे भूमि विवाद,पारिवारिक झगड़े-धारा 90 के तहत); सुनवाई आयोजित करना: सरपंच की अध्यक्षता में पंचों और न्याय मित्र की सहायता से साक्ष्य संग्रह एवं स्थल का निरीक्षण;निर्णय पारित करना: सुनवाई के बाद लिखित आदेश जारी करना (धारा 89-91),सभी सदस्यों के हस्ताक्षर सहित आदेश का कार्यान्वयन,फैसले को लागू कराना,अपील पर मा०उच्च न्यायालय को ससमय समर्पित करना.ग्राम कचहरी की पारंपरिक प्रक्रिया को डिजिटल ई-कचहरी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया. ई-कचहरी को इसका डिजिटल संस्करण बताते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई और डिजिटल सत्यापन पर प्रैक्टिकल डेमो दिया गया.जिससे त्वरित एवं पारदर्शी न्याय सुनिश्चित हो.डीपीआरसी नोडल पदाधिकारी दीपक कुमार साह ने कहा कि “ग्राम कचहरी हमारी सांस्कृतिक विरासत है, जबकि ई-कचहरी इसे आधुनिक बनाती है.यह ग्रामीणों को घर बैठे समय पर न्याय उपलब्ध कराएगा।जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह ने कहा कि “यह प्रशिक्षण पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करेगा.ई-कचहरी से ग्राम स्तर पर न्याय प्रक्रिया तेज और प्रभावी बनेगी.जिससे ग्रामीण विवादों का त्वरित निपटारा संभव होगा.प्रशिक्षु सरपंच रजनी देवी (प्रखंड डगरूआ,ग्राम कचहरी बभनी) ने कहा, “यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी है,अब हम गांव में ई-कचहरी चालू कर विवादों का तेजी से निपटारा करेंगे।”

More From Author

फाइनल हुआ सीएम का कार्यक्रम स्थल..इन जगहों पर होगा सीएम का कार्यक्रम..सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर न मार सके

बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले के सभी प्रखंडों में बनाया गया चापाकाल मरम्मती दल…चापाकाल बंद हो तो कृपया खबर में दिए गए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:02 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 34°C
Thundery outbreaks in nearby
Humidity: 54 %
Pressure: 998 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 69%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 10 mph 59% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.51 mm 35% 9 mph 69% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 1.44 mm 46% 10 mph 76% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.92 mm 45% 12 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0.06 mm 17% 12 mph 61% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 9% 11 mph 55% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 6% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 10 mph 64% 1000 mb 0 cm