मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सज-धज कर तैयार पूर्णिया…12 घंटे तक रहेगी अभेद सुरक्षा

पूर्णिया:-11 मार्च(राजेश कुमार झा)मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में कल दिनांक 12 मार्च को पूर्णिया पहुंच रहे है.जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां आज रात तक पूरी कर ली जाएगी.मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है.पूर्णिया पुलिस ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर 12 घंटे का ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है,ताकि आमजनों को कोई असुविधा न हो.बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में कल 12 मार्च को पूर्णिया एवं कटिहार पहुंच रहे है.मुख्यमंत्री कल दिन के 11 बजे माँ पूरण देवी मंदिर पहुंचेंगे.मुख्यमंत्री माँ पूरण देवी मंदिर में 15 मिनट तक रहेंगे.वहां पर नीतीश कुमार माँ पूरण देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर,माता का आशीर्वाद लेंगे.11 बजकर 25 मिनट में वेटनरी अस्पताल में जीविका दीदी द्वारा बने स्टॉल का निरीक्षण करेंगे.उसके बाद 11 बजकर 40 मिनट में रणभूमि मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.01 बजकर 5 मिनट में कटिहार के लिए प्रस्थान करेंगे.दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के कई रूटों की ट्रैफिक को डायवर्ट रखा जाएगा.इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर सभी तरह के वाहनों पर रोक रहेगी.मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के आसपास 500 मीटर की दूरी तक अभेद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी.

More From Author

नो सप्लाई जोन में रखा गया कमर्शियल सिलेंडर… शहर के कई बड़े होटल एंड रेस्टोरेंट में हर दिन 12 से 15 कमर्शियल सिलेंडर की है खपत

होली पर समस्तीपुर रेलवे में यात्रियों की बाढ़, आय में पिछले साल से 39% ज्यादा का उछाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:35 am, Mar 12, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 25%
Visibility: 1.8 km
Sunrise: 6:02 am
Sunset: 5:57 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 5 mph 41% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 31% 1010 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 4 mph 20% 1010 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 6 mph 13% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 12% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 18% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 3 mph 21% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 2 mph 24% 1006 mb 0 cm