
पूर्णिया:-14 मार्च(राजेश कुमार झा)जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को महानंदा सभागार पूर्णिया में ‘भारत की जनगणना-2027’ के सफल और त्रुटिरहित संचालन हेतु एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह प्रशिक्षण विशेष रूप से जनगणना के प्रथम चरण—’मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’—के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ जनगणना कार्य में लगाए गए अन्य शासकीय सेवक भाग लेगे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रमअधिकारियों और कर्मियों की सुविधा के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण दो अलग-अलग चरणों और सभागारों में सुबह 09:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है क्रमशः प्रथम बैच: 14 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तकस्थान: महानंदा सभागार, पूर्णियाद्वितीय बैच: 17 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तकस्थान: प्रज्ञान सभागार, पूर्णियाजनगणना-2027 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि निर्धारित है।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को आगामी जनगणना के निर्धारित कार्यक्रम से अवगत कराया गया।जो क्रमशः –स्व-गणना (Self Enumeration): 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तकमकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना: 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तकजिला पदाधिकारी महोदय द्वारा “जनगणना से जन कल्याण” के मूल मंत्र पर जोर देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया है। प्रशासन द्वारा आम जनमानस से अपील किया गया है कि वे इस महाभियान में प्रगणकों का सहयोग करें और सही जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।प्रशिक्षण में वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी गण मौजूद थे.

