पर्व-त्यौहार में यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

समस्तीपुर, 27 अगस्त (अशोक “अश्क”) आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व-त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्था के तहत स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व रेलवे द्वारा हावड़ा से रक्सौल के बीच एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन 27 सितंबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक सप्ताहांत में संचालित होगी।


गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से रात 11:00 बजे खुलेगी और रविवार को सुबह 6:40 बजे झाझा, 7:38 बजे किउल, 9:30 बजे बरौनी, 10:10 बजे दलसिंहसराय, 11:20 बजे समस्तीपुर, 12:40 बजे दरभंगा, 13:10 बजे कमतौल, 13:38 बजे जनकपुर रोड, 14:30 बजे सीतामढ़ी तथा 15:08 बजे बैरगनिया होते हुए दोपहर 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार को शाम 5:45 बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी और बैरगनिया (6:35 PM), सीतामढ़ी (7:25 PM), जनकपुर रोड (8:05 PM), कमतौल (8:27 PM), दरभंगा (9:00 PM), समस्तीपुर (10:10 PM), दलसिंहसराय (10:40 PM), बरौनी (11:45 PM), किउल (1:30 AM), झाझा (3:00 AM) होते हुए सोमवार को सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 1 एसी तृतीय श्रेणी, 2 एसी तृतीय श्रेणी (अतिरिक्त), 9 स्लीपर कोच तथा 4 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
रेलवे द्वारा की गई यह व्यवस्था पर्व सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत देने वाली है और इससे यात्रा के दौरान भीड़भाड़ में कमी आएगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर रिजर्वेशन कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

More From Author

तिरहुत मुख्य नहर पर द्विपथीय पुल का शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम

झारखंड में महिला सुरक्षा पर खतरे की घंटी: हर दिन दर्ज हो रहे 15 अपराध मामले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:50 pm, May 17, 2026
temperature icon 40°C
Sunny
Humidity: 26 %
Pressure: 998 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
41°/45°°C 0 mm 0% 10 mph 11% 995 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
33°/39°°C 0 mm 0% 15 mph 38% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 62% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 66% 997 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 14 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 0% 10 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 0% 8 mph 18% 994 mb 0 cm