
पूर्णिया:-15 मार्च(राजेश कुमार झा)जहां एक तरफ पूरा देश घरेलू गैस की किल्लत को लेकर परेशान है. घंटों लाइन में खड़े होते है,तब जाकर सिलेंडर मिल पाती है. उसी जगह शहर के सभी होटल एंड रेस्टोरेंट धड़ल्ले से चल रहा है.जबकि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बिल्कुल ही बंद कर दी गई है.बताते चलें कि पूरा देश गैस की किल्लत से जूझ रहा है.लोग गैस की किल्लत की वजह से गैस की खपत में भी कमी कर रहे है.गैस रहते हुए भी दूसरे विकल्प से अपना किचन चलाने की कोशिश कर रहे है. लेकिन जिनके पास एक भी सिलेंडर नहीं है और उनका 25 दिन नहीं हुआ है,तो उनके किचन में दिक्कत तो हो ही रही है.लेकिन उन्हें भी अब ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है.क्योंकि शहर के सभी होटल एंड रेस्टोरेंट धड़ल्ले से चल रहा है.आज भी होम डिलीवरी चालू है.क्योंकि उनके होटल एंड रेस्टोरेंट में पर्याप्त मात्रा में कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता है. सवाल होटल एंड रेस्टोरेंट में नो सप्लाई के बाबजूद कहां से उपलब्ध हो रहा कमर्शियल सिलेंडर?.

