
पूर्णिया-21 मार्च(राजेश कुमार झा)डगरूआ थानाक्षेत्र में हुए जघन्य गैंगरेप और हत्या को लेकर पूरे बिहार में इस घटना की भर्त्सना की जा रही है.इस घटना ने समाज में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है. समाज में बेटियां कितनी सुरक्षित है.इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है. कई समाजसेवी संगठनों इस घटना को लेकर काफी मर्माहत है.मानवाधिकार एवं बिहार की महिला आयोग ने भी इस मामले की जानकारी ली है.इस घटना को लेकर पूर्णिया की बेटी एवं बिहार की खाद एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह काफी मर्माहत है.उन्होंने कहा कि इस तरह की अमानवीय एवं जघन्य कुकृत्य को किसी भी कीमत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

