
पूर्णिया:-19 मार्च(राजेश कुमार झा)ट्रैफिक की समस्याओं को लेकर पूर्णिया पिछले दशक से जूझ रहा था. जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है तो ट्रैफिक की समस्या भी दिन ब दिन बढ़ते ही जा रही है. सड़क दुर्घटनाओं में भी काफी वृद्धि देखी जा रही है.जाम की समस्या को लेकर कई तरह अमूमन घटना-दुर्घटना होती रहती है.लेकिन जब से जिले में ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर की पदस्थापना हुई.तबसे ट्रैफिक मामले में सुधार से इंकार नहीं किया जा सकता है.आज ट्रैफिक की समस्याओं में सुधार को लेकर आमजनों में भी राहत देखी जा रही है.बताते चलें कि ट्रैफिक की समस्याओं को लेकर बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने ट्रैफिक से हो रही जन समस्याओं को लेकर तकरीबन 8 प्वाइंट पर सर्वे की है.इन सर्वे में पूर्णिया जिले को 100 में 58 प्रतिशत अंक मिला.जिससे पूरे बिहार में पूर्णिया को नम्बर 01 का स्थान मिला.इसका पूरा क्रेडिट ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर को जाता है.जिन्होंने दिन-रात अथक परिश्रम कर पूर्णिया जिले का मान बढ़ाया.बताते चलें विभाग ने जिन 8 प्वाइंट पर सर्वे किया था.उसमें सड़क दुर्घटना में कमी को लेकर कुल 20 अंक में 16 अंक मिले. सड़क दुर्घटना के कांडों में वैधानिक अनुसंधान मुआवजा भुगतान में सहयोग के लिए कुल 15 में 13 अंक मिले.यातायात बल में 70 प्रतिशत रिक्ति भरा जाना,ट्रेनिंग,यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध शमन में 150 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर कुल 20 अंकों में 14 अंक मिले.इसी तरह चोक प्वाइंट,डाटा डिजिटाइजेशन एवं जनजागृति में भी अच्छे अंक लेकर पूर्णिया बना बिहार नम्बर 01.

