सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को हेलमेट वितरितपहले दिन 250 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा,गांधी मैदान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पटना, डेस्क। बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान स्थित परिवहन विभाग के पवेलियन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में पहले दिन 250 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच विभाग के अपर सचिव कृत्यानंद रंजन ने हेलमेट का वितरण किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा बनाई गई प्रेरणादायक पेंटिंग्स रहीं, जिनमें सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। बच्चों ने हेलमेट के उपयोग, सीट बेल्ट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, ओवरस्पीडिंग से बचने और ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने जैसे विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।कई पेंटिंग्स में “हेलमेट है जरूरी, धीमी गति सुरक्षित जीवन”, “नियमों का पालन, जीवन का संरक्षण” जैसे संदेश प्रमुखता से उभरे, जिसने उपस्थित लोगों को जागरूक किया। हेलमेट वितरण के दौरान अपर सचिव कृत्यानंद रंजन ने कहा कि बच्चों की पेंटिंग्स केवल कला नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना जीवन की सुरक्षा का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है और हर दोपहिया चालक को इसे अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। उन्होंने विजेता बच्चों को हेलमेट प्रदान करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा का दूत बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में जागरूकता के साथ-साथ जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं। परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More From Author

मॉरीशस के पीएम को बिहार आने का न्योता,मिथिला पेंटिंग व सांस्कृतिक सहयोग पर बनी सहमति बिहार दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

समाज कल्याण विभाग के पवेलियन में ‘विकसित बिहार’ की झलक,लहठी कला स्टॉल पर 1700 से अधिक लहठी की बिक्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:10 am, Mar 24, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 65 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.01 mm 28% 3 mph 36% 1007 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 3 mph 37% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 26% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 0% 8 mph 19% 1007 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 13 mph 15% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 8 mph 18% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 8 mph 42% 1006 mb 0 cm