आय से अधिक संपत्ति मामले में डीडीसी के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड मोतिहारी व पटना में एक साथ छापेमारी,तीन ठिकानों पर चल रही जांच

शिवहर/पटना,संवाददाता।बिहार के शिवहर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मोतिहारी और पटना सहित तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई की है। SVU की अलग-अलग टीमों द्वारा डीडीसी ब्रजेश कुमार के आवास और अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खाते, निवेश और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक,लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मोतिहारी और पटना में एक साथ चल रही इस छापेमारी को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है। फिलहाल SVU की टीम जांच में जुटी हुई है और छापेमारी पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

बिहार में मसूर की सरकारी खरीद को मंजूरी, 32 हजार मीट्रिक टन मसूर एमएसपी पर खरीद का लक्ष्यकिसानों को सीधे खाते में मिलेगा भुगतान,60 दिनों तक चलेगी खरीद प्रक्रिया

बिहार दिवस पर डॉ. एन विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने मोहा मन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:29 am, May 16, 2026
temperature icon 35°C
Mist
Humidity: 50 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 0% 14 mph 12% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 0% 14 mph 11% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 0% 7 mph 13% 998 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 0% 13 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 12 mph 57% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 67% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 58% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 0% 5 mph 31% 1001 mb 0 cm