
पटना
बिहार में महिला मुख्यमंत्री के नाम पर लग सकती है मुहर…5 नामों की रेस ने धर्मशीला गुप्ता सबसे आगे…पढ़ें पूरी खबर
पटना:-10 अप्रैल(राजेश कुमार झा)नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के शपथ ग्रहण के बाद बिहार की राजनीति पूरी तरह गर्म हो गई है.दिल्ली से लेकर पटना तक हाईलेवल बैठक का दौर शुरू हो चुका है.भाजपा की सेंट्रल कोर कमिटी ने बिहार के पांच चेहरों को दिल्ली तलब किया है.सूत्रों की मानें तो आज रात तक बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना बताई जा रही है.भाजपा की सेंट्रल कोर कमिटी ने बिहार के जिन चेहरों को बुलाया है.उसमें सबसे पहला नाम मधुबनी से भाजपा राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है.उसके बाद जनक राम,सम्राट चौधरी,श्रेयसी सिंह और संजीव चौरसिया का नाम बताया जा रहा है.सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर महिला का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है.अगर ऐसा होता है तो बिहार का अगला मुख्यमंत्री के तौर पर धर्मशीला गुप्ता के नाम पर मुहर लग सकती है.

