दौड़ती रही 8-8 एंबुलेंस… सूचना मिलते ही मीटिंग छोड़ जीएमसीएच पहुंच कर तीन घंटों तक खड़े रहे डीएम अंशुल कुमार..मृतक के परिजनों को मिला 2 लाख एवं घायलों को 50 हजार का मुआवजा

पूर्णिया:-12 अप्रैल(राजेश कुमार झा)पूर्णिया और कटिहार के बीच हुए भयंकर सड़क दुर्घटना में मानवता की मिसाल बनकर पहुंचे डीएम अंशुल कुमार.घायलों के बेहतर इलाज एवं देखभाल के लिए डाक्टरों एवं मृतक के परिजनों के साथ जीएमसीएच में तीन घंटे तक खड़े रहे डीएम अंशुल कुमार.बताते चलें कि बीती शनिवार की देर शाम तकरीबन 7 बजे कोढ़ा के आसपास झारखंड से पूर्णिया के रानीपतरा के लिए आ रही एक पिकअप वैन और बस में जबरदस्त टक्कर हो जाती है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी देखते ही देखते घटना स्थल के आसपास शवों का ढेर लग गया.सड़कें खून से लथपथ हो गई.देखते ही देखते पूरा सड़क जाम हो गया.सूचना मिलते ही कटिहार एवं पूर्णिया के पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी एंबुलेंस के साथ अविलंब घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल ले जाना शुरू कर दिए.तकरीबन 8-8 एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया.कोढ़ा गेड़ाबाड़ी से लेकर पूर्णिया जीएमसीएच का जीरो ट्रैफिक कर दिया गया.ताकि किसी भी एंबुलेंस को आने में जरा सी भी देरी न हो.दूसरी तरफ सूचना मिलते ही मीटिंग छोड़कर अविलंब जीएमसीएच पहुंचे डीएम अंशुल कुमार.तीन घंटों से अधिक समय तक रहकर परिस्थितियों को देखते रहे. डीएम ने जिले के 12 मृतक के परिजनों को अविलंब 2 लाख रुपया एवं घायलों को 50 हजार रुपया देने की घोषणा कर दी.

More From Author

पूर्णियाअपने हरकतों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाला पूर्णिया यूनिवर्सिटी का एक और बड़ा कारनामा…छात्रों का भविष्य अंधेरे में और कुलपति चैन की बंसी बजा रहे है

पूर्णिया*जिले के बड़े अधिकारी के सरकारी आवास में रोज पहुंचता है मच्छड़ धुआं गाड़ी…लेकिन आम लोग को तो महीने दो महीने में कभी-कभार सड़कों पर दिख जाता है मच्छड़ धुआं गाड़ी..बीमारियों को आमंत्रण देता शहर की दुर्गंध नालियां

पूर्णियाबिहार की अब तक की सबसे बड़ी सड़क दुर्घटना.. ऐसा लग रहा था,जैसे अस्पताल में भी शव रखने की जगह कम पड़ गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:26 pm, Apr 12, 2026
temperature icon 36°C
Mist
Humidity: 19 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:30 am
Sunset: 6:11 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 16% 1003 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 22% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 28% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/32°°C 0 mm 0% 3 mph 24% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 4 mph 13% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0 mm 0% 11 mph 7% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0 mm 0% 12 mph 7% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 10% 1004 mb 0 cm