के0 हाट थानाध्यक्ष ने कहा…पकड़े गए दो डंपरों की सूचना माइनिंग विभाग को दे दी गई थी,पढ़ें पूर्णिया में खनन विभाग का बड़ा भ्रष्टाचार

पूर्णिया:-26 अप्रैल(राजेश कुमार झा)जिले में खनन विभाग का एक बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है.के0 हाट थाने में जप्त दो डंपरों को बिना चालान काटे ही रातों रात छोड़ दिया गया.जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ाए गए दो डंपरों में से एक डंपर के पास किसी भी तरह का कोई कागजात भी नहीं था.उक्त मामला बीते बुधवार की बताई जा रही है. बताते चलें कि बीते बुधवार को जनता चौक के पास से के0 हाट थाना के पुलिस ग़श्ती गाड़ी ने उजला बालू लदे तीन डंपरों को पकड़ा.जिसमें से एक डंपर पुलिस की ग़श्ती गाड़ी को चकमा देकर भागने में सफल हो गया.लेकिन पुलिस की ग़श्ती गाड़ी ने उजला बालू लदा दो डंपरों को के0 हाट थाने में ले आया.के0 हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने दो डंपरों के पकड़े जाने की बात स्वीकार करते हुए बताए कि ये मामला खनन विभाग से जुड़ा हुआ था तो इसकी जानकारी जिला खनन विभाग को दे दी गई.उसके बाद जिला खनन विभाग दोनों डंपरों को कैसे छोड़ा और क्यों छोड़ा इसकी जानकारी मुझे नहीं है. जबकि दोनों डंपरों में से एक डंपर का रजिस्ट्रेशन सुपौल जिले का था और दूसरा पूर्णिया जिले का था.बताते चलें कि जिला में खनन विभाग का भ्रष्टाचार चरम पर है.इस मामले को लेकर जिला खनन पदाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो पता चला कि छुट्टी पर है. सबसे बड़ा सवाल किस आधार पर जिला खनन विभाग बिना चालान के डंपरों को कैसे छोड़ दिया.

More From Author

फैसला ऑन द स्पॉट… सेवा-संवाद-समाधान के तहत डीएम कार्यालय पहुंचे 34 फरियादी…एक बुजुर्ग फरियादी ने कहा पिछले एक वर्षों से ऑफिस और अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था…आज एक दिन में काम हो गया..डीएम साहब को मेरा प्रणाम

जिला प्रशासन का स्पष्टीकरण,जब्त वाहनों को नियमानुकूल छोड़ा गया, नही था किसी प्रकार का दंड अपेक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:35 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Patchy rain nearby
Humidity: 83 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
26°/26°°C 1.26 mm 56% 3 mph 85% 1007 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.33 mm 26% 2 mph 79% 1006 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 11% 2 mph 64% 1008 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 13% 3 mph 59% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 5% 3 mph 58% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 4% 2 mph 64% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 2 mph 66% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.03 mm 19% 4 mph 71% 1004 mb 0 cm