ऑपरेशन लंगड़ा के तहत डेढ़ दर्जन से अधिक मामले में फरार चल रहे पटना के दो कुख्यात मोस्ट वांटेड अपराधी का एसटीएफ ने किया इनकाउंटर…पढ़ें पूरी खबर

Oplus_16908288

बिहार डेस्क पटना:-28 मई बिहार में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजधानी पटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया गया। मसौढ़ी इलाके में चलाए गए “ऑपरेशन लंगड़ा” के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 16 संगीन मामलों में वांछित अजय पासवान गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी मसौढ़ी इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन अभियान चलाया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में अजय पासवान के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे तुरंत कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जबकि उसके साथी अजय यादव जो 20 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित हैं, को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह बिहार और झारखंड में कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। जांच में सामने आया है कि अजय पासवान का नाम पहले भी पटना के जक्कनपुर इलाके में हुए 24 लाख रुपये के लूटकांड में सामने आ चुका है। इसके अलावा गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुई कैश वैन लूट की साजिश में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों अपराधी बीते कई दिनों से सोना कारोबारियों की रेकी कर रहे थे और बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे। एसटीएफ की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों की साजिश नाकाम हो गई। इस ऑपरेशन के बाद इलाके में दहशत के साथ-साथ राहत का माहौल भी देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

More From Author

बिहार रैयती भूमि क्रय नीति-2026 को मिली मंजूरी…उदाहरण के साथ समझें अब जमीन अधिग्रहण पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कितना मिलेगा मुआवजा

जिले की सबसे बड़ी कही जाने वाली सब्जी मंडी हरदा बाजार के किसान-कारोबारी जाम से परेशान…हर दिन हजारों बड़ी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही…किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण देता हरदा बाजार…ओवर ब्रिज जरूरी..पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:54 am, Aug 28, 2026
temperature icon 31°C
Patchy rain nearby
Humidity: 67 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:28 am
Sunset: 6:13 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.03 mm 21% 9 mph 72% 1000 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.01 mm 23% 9 mph 79% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 22% 9 mph 77% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 15% 7 mph 64% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.06 mm 17% 7 mph 54% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 17% 11 mph 68% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.43 mm 41% 8 mph 73% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 1.21 mm 59% 8 mph 79% 1000 mb 0 cm