भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला:मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा पहुंचे पीड़ित परिवार के पास दी कार्रवाई की जानकारी बोले”न्याय मिलना तय”3 अगस्त को पुनःहोगी अगली सुनवाई

मुजफ्फरपुर/भोजपुर,संवाददाता 12 जुलाई। चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में मानवाधिकार की लड़ाई लगातार आगे बढ़ रही है। बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में मामले की पैरवी कर रहे मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा रविवार को भोजपुर जिले के बिलौटी गांव स्थित मृतक भरत भूषण तिवारी के आवास पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आयोग में चल रही सुनवाई की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान अधिवक्ता श्री झा ने परिजनों के साथ मामले की आगे की कानूनी रणनीति,न्यायिक जांच की प्रगति तथा आगामी सुनवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनकी याचिका पर बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में मामले की सुनवाई जारी है और अगली सुनवाई 3 अगस्त को निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश पर बिहार सरकार को भरत भूषण तिवारी के परिजनों को मुआवजा उपलब्ध कराना है। इस दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग की निष्पक्ष कार्यवाही पर पूरा भरोसा है और उन्हें विश्वास है कि पीड़ित परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा। इस दौरान अधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव,कबीर राज, मो. एहसान,आलोक कुमार सिन्हा,अभिषेक झा व रवि रंजन शाही भी उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई अंत तक जारी रखने का भरोसा दिलाया।

More From Author

मुजफ्फरपुर को विकास की ऐतिहासिक सौगात:1,047 करोड़ की 982 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास,सिकंदरपुर लेक फ्रंट का हुआ लोकार्पण213 करोड़ की लागत से विकसित विश्वस्तरीय सिकंदरपुर लेक फ्रंट बना शहर की नई पहचान

थाने में दलालों का जमावड़ा की शिकायत मिलते ही सख्त हुए एस एस पी शौर्य…दिए कड़े निर्देश…आगंतुक रजिस्टर में लिखे थाने में आने वाले हर आगंतुकों डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:55 am, Oct 13, 2026
temperature icon 28°C
Smoky haze
Humidity: 60 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 6%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 5:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 1% 2 mph 49% 1017 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 2% 4 mph 42% 1013 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 12% 7 mph 53% 1013 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 58% 1014 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 3% 4 mph 61% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 65% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 5% 4 mph 68% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 4% 3 mph 66% 1015 mb 0 cm