
*रैपिड रेल,एयरपोर्ट,तिरहुत टाउनशिप और इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय जैसी परियोजनाओं से उत्तर बिहार को मिलेगी नई रफ्तार*
मुजफ्फरपुर,संवाददाता 12 जुलाई। मुजफ्फरपुर जिले के एमआईटी मैदान में नगर विकास व आवास विभाग तथा BUIDCO द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम विकास पर विश्वास करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर बिहार में सरकार ने विकास की नई इबादत लिखी है। इस दौरान सरकार कुल 1,047.09 करोड़ की लागत से 982 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के बाद सिकंदरपुर लेक फ्रंट पहुंचकर 213.25 करोड़ की लागत से विकसित विश्वस्तरीय परियोजना का लोकार्पण किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस लेक फ्रंट में आकर्षक फव्वारे,आधुनिक लाइटिंग,सुंदर कलाकृतियां और मनोरम वातावरण विकसित किया गया है। यह परियोजना न केवल मुजफ्फरपुर की नई पहचान बनेगी, बल्कि आधुनिक और विकसित बिहार की तस्वीर भी प्रस्तुत करेगी।
इस अवसर पर कहा गया कि मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार के समग्र विकास को गति देने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इनमें आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय,तिरहुत टाउनशिप,मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट, पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर तथा हल्दिया-रक्सौल हाईवे जैसी बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इनके पूरा होने से क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और लोगों को बेहतर यातायात एवं आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की उपस्थिति रही। इस दौरान यह संदेश दिया गया कि मुजफ्फरपुर से शुरू हुई विकास की यह नई यात्रा पूरे उत्तर बिहार को प्रगति, समृद्धि और आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में आगे ले जाएगी। मुजफ्फरपुर से मिले इस विकास के नए विश्वास को बिहार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया गया। कार्यकम को उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र चौधरी,विजय कुमार चौधरी नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा सहित कई मंत्री विधायक मौजुद रहें।

