धमदाहा अग्निशमन केंद्र का सुरक्षा अभियान, अस्पताल, पेट्रोल पंप,शोरूम की जांच, विद्युत लोड प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Oplus_16908288

धमदाहा/पूर्णिया:-06 जून(संतोष झा)अग्निशमन केंद्र धमदाहा द्वारा शनिवार को अनुमंडल क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। टीम ने धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा कोठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर, रेफरल अस्पताल रुपौली, टीवीएस शोरूम धमदाहा, टीवीएस शोरूम भवानीपुर, बड़हरा कोठी, रुपौली और भवानीपुर के पेट्रोल पंपों का गहन निरीक्षण किया।
शॉर्ट सर्किट से आग का खतरा
जांच के दौरान अग्निशमन जिला सहायक पदाधिकारी मनोरंजन कुमार चौधरी ने सभी सरकारी अस्पताल, निजी संस्थान, पेट्रोल पंप एवं शोरूम के संचालकों को निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी एवं निजी संस्थानों में क्षमता से अधिक विद्युत लोड बढ़ने के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं होती हैं।

एक सप्ताह में लोड प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश
जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार चौधरी ने बताया कि धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के बड़हकोठी, भवानीपुर, रुपौली एवं धमदाहा के सरकारी अस्पताल, पेट्रोल पंप एवं टीवीएस शोरूम की जांच की गई। जांच में किसी भी संस्थान के पास विद्युत लोड प्रमाण पत्र नहीं मिला।

सभी संस्थानों के प्रभारी एवं प्रबंधन को एक सप्ताह के अंदर एजेंसी से विद्युत लोड वहन क्षमता प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। इससे उपयोग की जा रही विद्युत क्षमता और भार क्षमता की सही मानक के अनुसार जांच हो सकेगी और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

जांच टीम में ये रहे शामिल
अग्निशमन केंद्र प्रभारी, सहायक अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार चौधरी, सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी साबिर हुसैन, अग्निशमन प्रधान महेश कुमार यादव एवं विशाल कुमार की टीम ने सभी संस्थानों में जांच की।

More From Author

युवती के हत्या के मामले मे भरगमा का राकेश पण्डितनेपाल में गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:27 am, Jun 7, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3 km
Sunrise: 4:57 am
Sunset: 6:38 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 0% 3 mph 30% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 0% 3 mph 18% 1000 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 6 mph 14% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 0% 5 mph 13% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
39°/41°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 0% 10 mph 38% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 11 mph 48% 997 mb 0 cm