कहते है माँ मरे तो मौसी जिये…रिश्ते को शर्मसार करती ये खबर…जिस मौसी ने बेटी की तरह पाला…उसी ने 2 लाख रुपए में सौदा कर दिया…गुजरात में बिकी पूर्णिया की बेटी…पढ़ें पूरी खबर

Oplus_16908288

धमदाहा/पूर्णिया:-14 जून (संतोष झा)मीरगंज थाना में एक महिला ने अपनी मौसी समेत छह लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रिश्तेदारों ने उसे घूमाने के बहाने गुजरात ले जाकर दो लाख रुपये में बेच दिया और जबरन शादी करा दी।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने पति एवं दो बच्चों के साथ रहती है। लगभग दो माह पूर्व उसकी मौसी सुलेखा देवी के घर में बच्चे के जन्म पर आयोजित छठीहार में शामिल होने के लिए उसे बुलाया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह कुछ दिनों तक मौसी के घर पर ही रह रही थी । महिला के अनुसार, 31 मई को उसकी मौसी सुलेखा देवी, मौसी की गोतनी किरण देवी, मीना देवी उर्फ वीणा देवी तथा उनके परिचित मुकेश ने उसे गुजरात घुमाने का प्रस्ताव दिया। महिला ने पति की अनुमति के बिना जाने से इंकार किया, लेकिन आरोपितों ने एक सप्ताह में वापस लौट आने का भरोसा दिलाया। उनके झांसे में आकर वह उनके साथ गुजरात चली गई। पीड़िता ने बताया कि गुजरात पहुंचने पर वहां पहले से रमेश नामक व्यक्ति मौजूद था। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद सभी लोगों ने मिलकर उसकी जबरन रमेश से शादी करा दी। इसी दौरान संजय नामक व्यक्ति भी वहां पहुंचा, जिसे मीना देवी उर्फ वीणा देवी का परिचित बताया गया।
महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि शादी का उसने विरोध किया, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। बाद में रमेश ने उसे बताया कि सुलेखा देवी, किरण देवी, मीना उर्फ वीणा देवी, मुकेश और संजय ने मिलकर उसे दो लाख रुपये में बेच दिया है और अब उसे उसी के साथ रहना होगा।
पीड़िता के अनुसार, उसने किसी तरह रमेश के मोबाइल से अपनी मां और रिश्तेदारों को पूरी घटना की जानकारी दी। इस दौरान रमेश ने कथित रूप से कहा कि यदि उसे दिए गए दो लाख रुपये वापस कर दिए जाएं, तभी वह महिला को छोड़ेगा। बाद में रमेश ने उसे संजय के साथ बिहार भेज दिया। कटिहार जंक्शन पहुंचने के बाद संजय वापस लौट गया, जिसके बाद महिला सीधे मीरगंज थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
महिला ने यह भी स्पष्ट किया है कि रमेश द्वारा उसके साथ किसी प्रकार का शारीरिक संबंध नहीं बनाया गया। पीड़िता के आवेदन के आधार पर मीरगंज थाना में सुलेखा देवी, किरण देवी, मीना देवी उर्फ वीणा देवी, मुकेश, संजय तथा गुजरात निवासी रमेश के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
डीएसपी संदीप गोल्डी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शादी के बहाने मानव तस्करी से जुड़ा मामला सामने आया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के दौरान जो भी व्यक्ति इस कांड में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मानव तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

More From Author

वाह रे पुलिस वीआईपी की जगह गांजा तस्करों को एस्कॉर्ट कर ले जा रही थी मधुबनी पुलिस डायल 112 की गाड़ी जब्त,थानाध्यक्ष व दरोगा सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:12 am, Jun 15, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 75 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:58 am
Sunset: 6:41 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 1% 6 mph 43% 999 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
31°/36°°C 0 mm 2% 5 mph 48% 1000 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 1% 3 mph 26% 1001 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 15% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 0% 9 mph 12% 996 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 0% 6 mph 13% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 1% 15 mph 29% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 14 mph 51% 999 mb 0 cm