दो दिव्यांग दंपत्ति एवं 9 अंतरजातीय दम्पत्तियों को संबल योजना के तहत मिला एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि…पढ़ें पूरी खबर

Oplus_16908288

पूर्णिया:-15 जून(राजेश कुमार झा)​समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्णिया में वृहद लाभुक वितरण कार्यक्रम: प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा की गरिमामयी उपस्थिति में दिव्यांगजनों एवं अंतर्जातीय दम्पत्तियों को मिला संबल
​पूर्णिया: समाज कल्याण विभाग,बिहार द्वारा आज दिनांक 15 जून 2026 को मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना तथा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘‘संबल’’ के अंतर्गत लाभुकों को प्रोत्साहन राशि एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए.
​यह भव्य कार्यक्रम जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में अमरेश कुमार,सहायक निदेशक (जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया) द्वारा संचालित किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह पूर्णिया जिले के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा उपस्थित रहे.उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह (विधायक, धमदाहा) और विधायक विजय कुमार खेमका (पूर्णिया सदर) सहित जिले के अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
​इस अवसर पर जिले के समस्त विधायकों की गरिमामयी उपस्थिति या दूरगामी सहयोग की सराहना की गई,जो अपने-अपने क्षेत्रों में विकास को गति दे रहे हैं.
​पूर्णिया जिले के ​कार्यक्रम में जिले के विकास और लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने वाले सभी माननीय विधायकों के प्रतिनिधित्व को रेखांकित किया गया.
​योजना अनुसार लाभ वितरण की मुख्य उपलब्धियां
​1. मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना
​दिव्यांग दम्पत्तियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से विवाह करने वाले 2 दिव्यांग दम्पत्तियों को ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि फिक्सड डिपोजिट (सावधि प्रमाण पत्र) के रूप में सौंपी गई.
​लाभुक दम्पत्ति:
​वधु – रूकसार प्रवीण (दिव्यांग), वर – रिजवान अंसारी
​वधु – चन्दा कुमारी, वर – विपिन कुमार गुप्ता (दिव्यांग)
​2. मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना
​सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और जातीय भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में कुल 9 अंतर्जातीय दम्पत्तियों को ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि का फिक्सड डिपोजिट प्रमाण पत्र मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
​लाभुक दम्पत्ति: मनीषा कुमारी एवं मनीष कुमार, रानी कुमारी एवं ओम प्रकाश महतो, ममता कुमारी एवं रवि कुमार चौपाल, मुनमुन बनर्जी एवं श्रवण कुमार, शिमरण कुमारी एवं अनिल कुमार शर्मा, दुलाली बर्मन एवं अनिमेष चक्रवर्ती, शिम्पी भारती एवं अरविन्द कुमार, सुमन चौधरी एवं पंकज कुमार तथा आरती कुमारी एवं रंजन कुमार।
​3. मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘‘संबल’’
​दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कुल 4 पात्र लाभुकों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई ताकि वे स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकें।
​लाभुक: मनीष ऋषि, रंजी कुमार दास, राज कुमार राम एवं मो. महताब आलम।
​सामाजिक महत्व और प्रभाव
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सदा ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर और महादलित-वंचित वर्गों को सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘संबल’ योजना दिव्यांगजनों के जीवन स्तर को सुधारेगी, जिससे वे शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक आसानी से पहुँच पाएंगे। वहीं, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

More From Author

घबराएं नहीं…बाढ़ क्षेत्रों के लिए जिला प्रशासन ने कर रखी है मुक्कमल तैयारी… 109 नाव,सुखा राशन, मेडिकल टीम,344 बाढ़ आश्रय स्थल एवं 291 सामुदायिक किचन…पढ़ें पूरी खबर

वन स्टॉप सेंटर को मिला नया भवन…घरेलू या किसी भी तरह के हिंसा से पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक स्तर पर न्याय दिलाने के साथ-साथ,यौन उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ के मामले में सीधे सहयोग करना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:31 am, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 56 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 98%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 4 mph 55% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 53% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 5 mph 62% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm