नीट की परीक्षा देने जा रहे सभी परीक्षार्थी इस खबर को अवश्य पढ़ें..नीट ने पुनर्परीक्षा के लिए बनाए 12 केंद्र, सोशल मीडिया पर साइबर सेल की रहेगी पूरी नजर

शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा- 2026 के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण:–

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों पुलिस पदाधिकारीयो एवं केंद्राधीक्षकों को ब्रीफिंग में दिए गए कई आवश्यक निदेश:-

दिनांक 21 जून 2026 को नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए है कुल 12 परीक्षा केंद्र।

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश का अंतिम समय- अपराह्न 01:30 बजे तक निर्धारित है।

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा के अंदर स्टेशनरी का कोई सामान यथा पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टूकड़े,ज्योमैट्री/पेन/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक के पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड,पेन ड्राइव, इरेजर,लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, मोबाइल फोन,ब्लू-टूथ, इयरफोन,माइक्रोफोन,पेजर, हेल्थ बैंड,बेल्ट,पर्स,रंगीन चश्में,हैंडबैग,टोपी,कोई घड़ी/ कलाई घड़ी/ब्रेसलेट,कैमरा, कोई जेवर,आभूषण/धातु निर्मित सामान,कोई खाद्य वस्तु भले ही वह खुली हो या डिब्बा बंद,पानी के बोतल, माइक्रो चीप,कैमरा,ब्लू-टूथ उपकरण इत्यादि जैसे संचार उपकरण को छिपाकर कदाचार की आशंका वाला कोई अन्य सामान जैसी सामग्री को लेकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.
————————– जिला साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर रख रही है कड़ी नजर.
किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब होगी कड़ी कार्रवाई.
परीक्षा के दिन सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश.

जिलाधिकारी,अंशुल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार पूर्णिया में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा संचालित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 से संबंधित केद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी,जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया.

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 के लिए जिलान्तर्गत 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है.

गौरतलब हो कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट(यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा दिनांक- 21/06/2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली है.

परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की उपस्थिति/एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक, परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों के प्रवेश का अंतिम समय-अपराह्न 01:30 बजे,परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद होने का समय-अपराह्न 01:30 बजे, परीक्षा केंद्र पर तलाशी/बॉयोमेट्रिक जांच का समय-प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक तथा परीक्षा प्रारंभ होने का समय-अपराह्न 02 बजे तथा परीक्षा समापन का समय सायं 05:15 बजे तक निर्धारित है.

परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में वरीय उप समाहर्ता इंद्रजीत कुमार एवं होंगे.समाहरणालय में स्थापित जिला नियत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06454-243000/242310/241555 है.

उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के अनुभवी पदाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है, साथ ही जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.जिले के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रवि राकेश,अपर समाहर्ता,पूर्णिया (मो0-9473 191359) एवं आलोक रंजन,अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया (मो0- 8544 28350) रहेंगे.

जिला पदाधिकारी द्वारा ब्रीफिंग के दौरान परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था के संबंध में कहा गया कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के मद्देनजर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा की गतिविधि की निगरानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा की जाएगी.सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियो ग्राफी के द्वारा कड़ी निगरानी की जाएगी वही सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक व जैमर के इंतजाम रहेंगे.उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग के साथ एडमिट कार्ड के फोटो एवं बॉयोमेट्रिक मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. परीक्षा केंद्रो पर उम्मीदवारों की उपस्थिति/एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक है.

जिला साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार कड़ी नजर रख रही है.किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक तथ्यहीन खबर पाए जाने पर संबधित के विरुद्ध अविलम्ब कड़ी करवाई भी की जाएगी.परीक्षा में प्रतिनियुक्ति सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन को लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता रवि राकेश, विभागीय जांच,आपदा प्रबंधन,सुजय सिंह,अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था राजकुमार गुप्ता,अपर पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल एवं क्षेत्रीय पदाधिकारिगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे.

More From Author

यूपी से सब्जी लेकर आ रहें पिकअप चालक को बदमाशों ने गर्दन में गोली मार एक लाख लूटा घायल चालक का चल रहा इलाज

रेल बजट को दस गुना बढ़ा कर रेलवे को दिया गया नया स्वरूप :अश्विनी वैष्णव,छपरा-दिल्ली व मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ,बिहार के लिए बुलेट ट्रेन नेटवर्क की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:43 am, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Cloudy
Humidity: 57 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 84%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm