रेल बजट को दस गुना बढ़ा कर रेलवे को दिया गया नया स्वरूप :अश्विनी वैष्णव,छपरा-दिल्ली व मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ,बिहार के लिए बुलेट ट्रेन नेटवर्क की घोषणा

प्रदेश डेस्क,पटना। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को बिहार पहुंचे जहां उन्होंने बिहारवासियों को कई बड़ी सौगात दी। पटना छपरा सहित कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर घोषणा की गई। वही छपरा स्टेशन पर रेल मंत्री व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही दोहरीघाट-औंड़िहार रेल सेवा का विस्तार वाराणसी सिटी तक किया गया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 11 मई को दोहरीघाट में की गई घोषणा को निर्धारित समय में पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नई ट्रेनों के संचालन से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, लखनऊ और दिल्ली के बीच बेहतर रेल संपर्क स्थापित होगा। रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में रेलवे विकास के लिए रिकॉर्ड बजट दिया जा रहा है। बिहार को रिकॉर्ड बजट आवंटन से बिहार में रेल विकास को नई रफ्तार मिली है। बिहार के लिए पहले औसतन 1,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाते थे, पीएम मोदी ने 2014 में आते ही बजट को दुगना किया और अब इसे बढाकर रु. 10 हजार करोड़ कर दिया है। सभी जगह तीसरी लाइन, चौथी लाइन, आर.ओ.बी. का निर्माण, स्टेशनो का पुनर्विकास हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिहार में 98 रेलवे स्टेशनों का नव निर्माण हो रहा है । बिहार में सबसे ज्यादा अमृत भारत ट्रेनें चल रही है। बिहार में 14 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है। रेल मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में बुलेट ट्रेन आएगी। दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी एवं वाराणसी से पटना, सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन नेटवर्क बनेगा। बुलेट ट्रेन के चलने से दिल्ली से पटना की दूरी 4 घंटा 41 मिनट में पूरी होगी। यह माननीय प्रधानमंत्री मोदी का विजन है। विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतार रहे है। अगले वर्ष मुंबई – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन अगले वर्ष चालू होगी। देश के कोने कोने में 07 नये कोरिडोर मोदी जी ने इस साल के बजट में स्वीकृत किये है। और आने वाले दिनों में 7000 किमी में बुलेट ट्रेन चलेगी। और बुलेट ट्रेन में बैठकर कम समय में यात्रा पूरी होगी। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिससे दिल्ली से पटना की यात्रा करीब 4 घंटे 41 मिनट में पूरी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि बिहार में अमृत भारत स्टेशन योजना, नई रेल लाइनों, दोहरीकरण और तीसरी लाइन की कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नई रेल सेवाओं से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं पर कार्य जारी है और बिहार तेजी से बेहतर रेल नेटवर्क से जुड़ रहा है।इस दौरान मढ़ौरा लोकोमोटिव प्लांट से गिनी गणराज्य को निर्यात किए जाने वाले 51वें रेल इंजन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नीट की परीक्षा देने जा रहे सभी परीक्षार्थी इस खबर को अवश्य पढ़ें..नीट ने पुनर्परीक्षा के लिए बनाए 12 केंद्र, सोशल मीडिया पर साइबर सेल की रहेगी पूरी नजर

नीट अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत रामबाग से गोरखपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन वाराणसी सिटी स्टेशन पर तीन अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:43 am, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Cloudy
Humidity: 57 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 84%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm