नीट अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत रामबाग से गोरखपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन वाराणसी सिटी स्टेशन पर तीन अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव

वाराणसी संवाददाता। रविवार 21 जून को होने वाले नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। रेल प्रशासन ने 20 और 21 जून 2026 को प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के लिए अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन (05162) चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 21 जून को तीन नियमित ट्रेनों का वाराणसी सिटी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है। रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार,गाड़ी संख्या 05162 प्रयागराज रामबाग- वाराणसी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 20 एवं 21 जून को रात 8:00 बजे प्रयागराज रामबाग से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन झूसी,ज्ञानपुर रोड,बनारस, वाराणसी,वाराणसी सिटी, सारनाथ,औड़िहार,नंदगंज, गाजीपुर सिटी,यूसुफपुर, बलिया, सुरेमनपुर छपरा,शामकौड़िया, मसरख,दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे,सासामुसा,तमकुही रोड, पडरौना,कप्तानगंज व पिपराइच सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरते हुए अगले दिन सुबह 9:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे, जिससे बड़ी संख्या में परीक्षार्थी और उनके अभिभावक आसानी से यात्रा कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, 21 जून को गाड़ी संख्या 19489, 11071 और 15268 का वाराणसी सिटी स्टेशन पर विशेष ठहराव भी प्रदान किया गया है, ताकि नीट परीक्षा देने वाले छात्रों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान उपलब्ध कराई गई विशेष रेल सेवाओं और अतिरिक्त ठहराव की सुविधा का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक बनाएं।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

रेल बजट को दस गुना बढ़ा कर रेलवे को दिया गया नया स्वरूप :अश्विनी वैष्णव,छपरा-दिल्ली व मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ,बिहार के लिए बुलेट ट्रेन नेटवर्क की घोषणा

मैदान के बाद अब खाकी में दिखेगा जलवा:बिहार के लाल मुकेश कुमार व आकाश दीप बनेंगे डीएसपी गृह विभाग ने लिया निर्णय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:43 am, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Cloudy
Humidity: 57 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 84%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm