नेपाल में 3.80 करोड़ के चीनी खरबूजे के बीज जब्त,भारत में तस्करी की थी तैयारी 37.92 टन माल बरामद झापा में 948 बोरों में छिपाकर रखा गया था स्टॉकनेपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अररिया,जोगबनी/राजेश कुमार शर्मा 13 जुलाई। नेपाल के रास्ते भारत में चीनी उत्पादों की तस्करी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। चीनी सेव के बाद अब चीन से आए खरबूजे के बीज भारत भेजे जाने की तैयारी का खुलासा हुआ है। नेपाल पुलिस के मुस्तैदी से झापा में तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जिले में छापेमारी कर करीब 37,920 किलोग्राम 37.92 टन चीनी खरबूजे के बीज बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है। झापा पुलिस अधीक्षक बसुंधरा खड़का ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारत में तस्करी के उद्देश्य से भारी मात्रा में चीनी खरबूजे के बीज अवैध रूप से छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर 55 पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम गठित की गई और झापा जिले के भद्रपुर नगरपालिका-3 स्थित ज्ञाने चौक में भीमलाल सुवेदी के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर के दो कमरों से 40-40 किलोग्राम के 948 बोरों में कुल 37,920 किलोग्राम खरबूजे के बीज बरामद हुए। पुलिस के अनुसार प्रति किलोग्राम लगभग 1,000 रुपये के हिसाब से इसकी कीमत करीब 3.80 करोड़ रुपये है। एसपी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित पुलिस बल को अभियान में लगाया गया था। बरामद बीजों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भद्रपुर भंसार यानि कस्टम कार्यालय,झापा को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंक की भी तलाश की जा रही है।
-सीमा पर चीनी नागरिकों की गतिविधियों से बढ़ी चिंता
भारत-नेपाल की खुली सीमा से सटे बिराटनगर-रानी क्षेत्र में हाल के दिनों में चीनी नागरिकों की गतिविधियां भी तेजी से बढ़ी हैं। स्थानीय स्तर पर यह देखा जा रहा है कि कई चीनी नागरिक लाइव स्ट्रीमिंग के नाम पर सीमावर्ती इलाकों की गतिविधियों की जानकारी साझा करते नजर आते हैं। ऐसे में कोसी प्रदेश में पहले चीनी सेव और अब बड़े पैमाने पर चीनी खरबूजे के बीज की तस्करी का खुलासा सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। सीमा क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने भारत और नेपाल की सुरक्षा तथा खुफिया एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े होने की संभावना को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अब जन्म के बाद हर बच्चे की होगी सतत निगरानी स्वास्थ्य समिति ने जारी की नई फॉलो-अप व्यवस्था एसएनसीयू, एनबीएसयू व एनआईसीयू से डिस्चार्ज नवजातों के लिए सामुदायिक व स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर अनिवार्य फॉलो-अप के निर्देश,सभी जिलों को भेजा गया पत्र

अश्लील डांस व हथियार लहराने के मामले में कोर्ट पहुंचे विधायक अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह,बेल बॉन्ड भरकर पूरी की कानूनी प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:26 am, Sep 21, 2026
temperature icon 31°C
Sunny
Humidity: 60 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 3% 7 mph 50% 1009 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 12% 5 mph 51% 1005 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 11% 3 mph 58% 1005 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 14% 3 mph 58% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 8% 2 mph 64% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 14% 2 mph 68% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 5% 4 mph 64% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 3 mph 49% 1007 mb 0 cm