अश्लील डांस व हथियार लहराने के मामले में कोर्ट पहुंचे विधायक अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह,बेल बॉन्ड भरकर पूरी की कानूनी प्रक्रिया

गोपालगंज,संवाददाता 13 जुलाई। मोकामा के चर्चित विधायक अनंत सिंह उर्फ ‘छोटे सरकार’ व भोजपुरी गायक गुंजन सिंह सोमवार को अश्लील डांस और सरेआम हथियार लहराने के मामले में गोपालगंज व्यवहार न्यायालय पहुंचे। दोनों ने पूर्व में मिली अग्रिम जमानत के बाद एसीजेएम-1 की अदालत में उपस्थित होकर बेल बॉन्ड दाखिल किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक जनेऊ संस्कार समारोह से जुड़ा है। आरोप है कि समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील नृत्य हुआ और हथियारों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच दोनों आरोपियों ने अदालत की शरण ली थी। उन्हें 15 जून को एडीजे-3 की अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी। उसी आदेश के अनुपालन में मंगलवार को दोनों अदालत में उपस्थित हुए और बेल बॉन्ड भरकर न्यायालय की निर्धारित प्रक्रिया पूरी की। विधायक अनंत सिंह की पेशी को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोर्ट परिसर पहुंचे, जिससे वहां काफी हलचल रही। समर्थकों और आम लोगों ने मोबाइल कैमरों में अनंत सिंह की तस्वीरें और वीडियो भी कैद किए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।
कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने कहा, “मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था और मुझे बेल मिल गई। जिस वीडियो के आधार पर मामला बनाया गया है, उसे आप लोगों ने भी देखा है। वहां प्रशासन भी मौजूद था। अगर कुछ गलत हुआ होता तो उसी समय कार्रवाई होती। वहीं,उनके अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने बताया कि 15 जून को ही माननीय एडीजे-3 की अदालत ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी थी। उसी आदेश के अनुपालन में दोनों आज अदालत में उपस्थित होकर बेल बॉन्ड भरे हैं। जिस वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह एडिटेड वीडियो है।

More From Author

अब जन्म के बाद हर बच्चे की होगी सतत निगरानी स्वास्थ्य समिति ने जारी की नई फॉलो-अप व्यवस्था एसएनसीयू, एनबीएसयू व एनआईसीयू से डिस्चार्ज नवजातों के लिए सामुदायिक व स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर अनिवार्य फॉलो-अप के निर्देश,सभी जिलों को भेजा गया पत्र

नेपाल में 3.80 करोड़ के चीनी खरबूजे के बीज जब्त,भारत में तस्करी की थी तैयारी 37.92 टन माल बरामद झापा में 948 बोरों में छिपाकर रखा गया था स्टॉकनेपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:37 pm, Jul 13, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 80 %
Pressure: 999 mb
Wind: 16 mph
Wind Gust: 21 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 10% 14 mph 66% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.1 mm 21% 12 mph 68% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.53 mm 49% 10 mph 78% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/28°°C 2.91 mm 76% 7 mph 86% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
27°/28°°C 1.1 mm 67% 4 mph 83% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0.62 mm 53% 3 mph 83% 1000 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0.08 mm 24% 7 mph 80% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0.02 mm 18% 7 mph 83% 1000 mb 0 cm