भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी पर एसएसबी बड़ी कार्रवाई विदेशी मुद्रा,करोड़ों की प्रतिबंधित दवाइयां व सोना-चांदी जब्त,दो गिरफ्तार

मधुबनी,संवाददाता 15 जुलाई। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सशस्त्र सीमा बल 18वीं वाहिनी को मंगलवार की देर रात बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी बिहार पुलिस,उत्पाद विभाग व औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों,भारतीय व नेपाली मुद्रा के साथ सोना-चांदी बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 18 वीं वाहिनी,सशस्त्र सीमा बल, राजनगर के कमांडेंट कोजा राम लमरोर के मार्गदर्शन तथा सहायक कमांडेंट अजीत कुमार और इंस्पेक्टर सी.लालथनपुईया के नेतृत्व में यह संयुक्त अभियान चलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,मंगलवार को विश्वसनीय सूचना के आधार पर समवाय मुख्यालय अरहा एवं समवाय पिपराही की संयुक्त टीम ने थाना लदनियां पुलिस व मधुबनी के औषधि निरीक्षक तथा उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 264/19 के निकट लदनियां बाजार में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ नकदी और बहुमूल्य धातुएं बरामद की गईं।
-बरामद सामग्री
कोडीन फॉस्फेट एवं अन्य संयोजन युक्त सिरप –1,005 बोतल
स्पास्मोप्रॉक्सीवॉन प्लस – 5,376 कैप्सूल
नाइट्राज़ेपाम –2,400 टैबलेट
अन्य प्रतिबंधित दवाइयां
भारतीय मुद्रा – ₹4.30 लाख
नेपाली मुद्रा – 4.50 लाख नेपाली रुपये
सोना – 24.940 ग्राम अनुमानित मूल्य 2.99 लाख)
चांदी – 1.69 किलोग्राम अनुमानित मूल्य 1.75 लाख)
दो तस्कर गिरफ्तार
संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें मधुबनी जिले के लदनियां थाने के कथा गांव निवासी ललित कुमार यादव व नेपाल के सिरहा जिले के निवासी परमजीत मंडल शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों से प्रतिबंधित दवाइयों और अन्य सामान की तस्करी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मामले में विस्तृत जांच जारी है। बरामद सभी सामान और दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लदनियां थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। एसएसबी केअधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों, प्रतिबंधित दवाइयों और अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए स्थानीय पुलिस एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

More From Author

अमेरिका-ईरान युद्ध की चपेट में आने से छीन गई सोनू की जिंदगी दुबई में जहाज पर हमले में हुई युवक की मौत,थावे में मातम चार साल से दुबई की शिपिंग कंपनी में कर रहा था नौकरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:53 am, Jul 15, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
38°/39°°C 0.04 mm 9% 3 mph 38% 1000 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0.06 mm 14% 6 mph 38% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.14 mm 17% 6 mph 41% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.12 mm 19% 9 mph 49% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 6% 6 mph 57% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 1.45 mm 56% 2 mph 66% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0.63 mm 35% 4 mph 64% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/36°°C 0.02 mm 8% 7 mph 49% 1002 mb 0 cm