भारत-नेपाल सीमा के समीप बोलबम की कावंड़ यात्रा को लेकर दूसरे समुदाय की आपत्ति को लेकर दोनों समुदाय के बीच भारी बबाल…पुलिस की फायरिंग से एक युवक की मौत और 9 घायल.. भारत-नेपाल सीमा कर्फ्यू जारी

राजेश कुमार शर्मा भारत नेपाल सीमा अररिया:-27 जुलाई:-भारत सीमा के पथरदेवा सीमा से तक़रीबन 6 किलोमीटर की दुरी पर रहे सुनसरी जिले के देवानगंज गांव पालिका वार्ड संख्या 3 के कप्तानगंज मे बोलबम यात्रा के क्रम मे दूसरे समुदाय के द्वारा धार्मिक झंडे को ले कर उत्पन्न हुए विवाद के बाद दो समुदाय के बिच हुए हिंसात्मक झडप को नियन्त्रण करने के लिए पुलिस के द्वारा चलायी गयी गोली से 10 लोग घायल हुए है जबकि 8 पुलिस कर्मी के घायल होने की बात भी कही गयी है ।पुलिस के गोली से स्थानीय 24 वर्षीय ओमप्रकाश मेहता विराटनगर स्थित न्युरो अस्पताल मे इलाज के क्रम मे रविवार देर रात्रि मौत हो गयी है । जबकि एक इंस्पेक्टर सहित 8 पुलिसकर्मी के घायल होने की बात जिला अधिकारी बासुदेव घिमिरे ने कही है ।

सुनसरी पुलिस एसपी केशव कुमार थेवे के अनुसार सोमवार को पिंडेश्वर स्थित बोलबम यात्रा के लिए डिजे ले कर सप्तकोशी नदी के तरफ जाने की तैयारी की जा रही थी जिसके बाद दूसरे समुदाय के युवाओं के द्वारा डीजे बजाने को लेकर विरोध किए जाने लगा । इसके बाद कुछ ही मिनट मे घटना उग्र रुप धारण करने के बाद दोनों पक्ष के बीच झडप हुई ।
स्थिति नियन्त्रण मे लेने के लिए पुलिस के द्वारा सुरु मे अश्रुग्यास व हवाई फायर किए जाने की बात कही है वही घटना अनियंत्रित होने पर गोली मारने पर बाध्य होने का दवा पुलिस का है ।

दर्जनों दुकान सवारी साधन आग के हवाले

घटना के वाद एक ही समुदाय के दस लोगो को गोली लगने के बाद आक्रोषित ग्रामीण ने कप्तागंज बजार के घर, मेडिकल स्टोर , सवारीसाधन तथा अन्य संरचना को आग के हवाले कर दिया ।

इन लोगो को लगी है गोली,चल रहा इलाज

घटना मे 22 वर्षीय मिथलेश यादव, 18 वर्षीय अमलेश मेहता, 25 वर्षीय मिथलेश मेहता 20 वर्षीय अमितकुमार यादव का कोशी अस्पताल मे इलाज चल रहा है ।वही 21 वर्षीय रविन्द्र मेहता, 18 वर्षीय अमितकुमार यादव, 25 वर्षीय सुनिलकुमार मेहता 26 वर्षीय अन्य सुनिलकुमार मेहता का विराट नर्सिंग होम मे इलाज चल रहा है ।वही
पुलिस निरीक्षक राकेश राई के सिर मे गंभीर चोट लगी है तो गणेशनारायण श्रेष्ठ, नवराज पोखरेल, अमरलाल यादव, रामबहादुर राई, विजय यादव, बुद्धदेव साह, निवेश यादव घायल है घटना के बाद पुरे इलाके मे कर्फ्यू लगा दिया गया है ।

सांसद का आरोप जिला अधिकारी व पुलिस प्रमुख के निष्क्रियता से हुई घटना

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से सुनसरी क्षेत्र नम्बर दो के सांसद लाल बिक्रम थापा ने बताया की देर रात वह घटना स्थल पर पहुंचे जहाँ से जिला अधिकारी से घटना की जानकारी ली तो उन्होंनो ऐसे किसी घटना से इंकार किया जबकि दर्जनों दुकाने जल रही थी घायल अस्पताल मे जिन्दगी मौत से जूझ रहे थे वही उन्होंनो आरोप लगाया है की एसपी का मोबाइल कोई अन्य व्यक्ति के पास था जो फोन रिसीव कर रहा था, वही गोली पुलिस ने मारी या अन्य जाच होनी चाहिए, हालांकि इस सम्बन्ध मे एसपी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया बता दे की 48 घंटे पूर्व ही नेपाल पुलिस प्रमुख दान बहादुर कार्की ने कहा था की नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र मे पाकिस्तान, बांग्लादेश, सोमालिया के लोग अवैध रूप से घुसपैठ कर रह रहे है ऐसे मे यह घटना कई सवाल खडे करता है

More From Author

छात्र आंदोलन की आड़ में उत्पात मचाने वाले एवं सरकारी एवं गैर सरकारी संपत्तियों का नुकसान और तोड़फोड़ मामले में छात्र नेता सहित तकरीबन 22 असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन ने किया मामला दर्ज…पढ़ें पूरी खबर

बागेश्वर धाम में सुंदर कांड मंडल ने चलाया रात्रिकालीन स्वच्छता अभियान 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:30 pm, Sep 20, 2026
temperature icon 30°C
Overcast
Humidity: 63 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:48 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 8% 6 mph 70% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.01 mm 11% 5 mph 71% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 5% 6 mph 69% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 7% 5 mph 53% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.18 mm 23% 4 mph 53% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 15% 5 mph 62% 1005 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 12% 3 mph 59% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 3 mph 60% 1007 mb 0 cm