बागेश्वर धाम में सुंदर कांड मंडल ने चलाया रात्रिकालीन स्वच्छता अभियान 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश

टीएन मिश्रा,बागेश्वर धाम गढ़ा । छतरपुर जिले के गढ़ा में स्थित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बागेश्वर धाम पीठ में चल रहे नवदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इस दौरान बागेश्वर धाम में कई कार्यक्रम भक्तों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे स्वयं सेवक दिन में भीड़ के कारण रात्रि विशेष स्वच्छता अभियान चला रहे है। ताकि मंदिर परिसर को स्वच्छ रखा जा सके। बागेश्वर धाम पीठ पर रविवार को सुंदरकांड मंडल के नेतृत्व में आयोजित स्वच्छता अभियान का उद्देश्य पूरे धाम परिसर को स्वच्छ,सुंदर व व्यवस्थित बनाएं रखना तथा साथ-साथ श्रद्धालुओं के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। इस महोत्सव में जहां तीन दिनों तक दीक्षा कार्यक्रम चला कर गुरु शिष्य को जीवंत स्वरूप दिया जा रहा है। वही पुराने शिष्य भी गुरु से मिलकर आशीर्वचन प्राप्त कर रहें हैं। जबकि शाम में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री श्री धीरेंद्र शास्त्री जी द्वारा भागवत कथा का रसपान प्रतिदिन श्रोताओं को कराया जा रहा है। बता दें कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में देश-विदेश से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बागेश्वर धाम समिति द्वारा देशभर में गठित सुंदरकांड मंडलों के सदस्य भी सेवा कार्य के लिए धाम पहुंचे हुए हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं में अपना योगदान दे रहे हैं। रविवार रात्रि आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सभी स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर, परिक्रमा मार्ग,श्रद्धालुओं के दर्शन मार्ग,यज्ञशाला,कथा स्थल सहित धाम परिसर के विभिन्न स्थानों पर झाड़ू लगाकर व्यापक सफाई की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संदेश भी दिया।
सुंदरकांड मंडल का कहना है कि उनका प्रयास है कि देश-दुनिया से आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु बागेश्वर धाम को स्वच्छ,सुंदर और सुव्यवस्थित स्वरूप में देखे। साथ ही,श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन के साथ स्वच्छता का संस्कार और सकारात्मक संदेश भी अपने घर लेकर जाएं तथा अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने में सहयोग करें। धाम समिति का मानना है कि धार्मिक आयोजनों की सफलता केवल आध्यात्मिक वातावरण से ही नहीं,बल्कि स्वच्छता,अनुशासन और बेहतर व्यवस्थाओं से भी सुनिश्चित होती है। इसी उद्देश्य से महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात्रि यह विशेष स्वच्छता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

More From Author

भारत-नेपाल सीमा के समीप बोलबम की कावंड़ यात्रा को लेकर दूसरे समुदाय की आपत्ति को लेकर दोनों समुदाय के बीच भारी बबाल…पुलिस की फायरिंग से एक युवक की मौत और 9 घायल.. भारत-नेपाल सीमा कर्फ्यू जारी

एके-47 फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई,सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान गोली चलाने वाला जवान निलंबित,वायरल वीडियो के बाद मचा था सियासी बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:25 am, Jul 28, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 992 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:14 am
Sunset: 6:37 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 997 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 6% 13 mph 55% 999 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 4% 14 mph 42% 998 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.02 mm 7% 15 mph 39% 995 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 3% 13 mph 45% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 3% 15 mph 55% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 8% 11 mph 73% 997 mb 0 cm