सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गोपालगंज,संवाददाता। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। नवनिर्मित शौचालय की सेप्टिक टैंक में सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से दम घुटकर मौत हो गई। एक मजदूर को बचाने के प्रयास में उसके तीन साथी भी एक-एक कर टैंक के भीतर उतर गए और सभी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों में सवनही वृत्त गांव निवासी विश्वनाथयादव के 35 वर्षीय पुत्र उमेश यादव, सवनही बाजार गांव निवासी मो. ज्ञयासुद्दीन आलम के 31 वर्षीय पुत्र जावेद आलम, सवनही पट्टी गांव निवासी स्वर्गीय रामचंद्र बैठा के 26 वर्षीय पुत्र राकेश बैठा उर्फ बंटी तथा सुल्तान आलम के 18 वर्षीय पुत्र शब्बू आलम है।
-सेफ्टी टैंक में पहले बंटी उतरा, फिर उसे बचाने गए तीन साथी भी नहीं लौटे
बताया जाता है कि गांव में एक 1नवनिर्मित शौचालय की सेप्टिक टैंक का निर्माण कार्य चल रहा था। टैंक की ढलाई के बाद उसके अंदर लगाई गई लकड़ी और बांस की सेंटरिंग को हटाने के लिए सबसे पहले राकेश बैठा उर्फ बंटी टैंक के भीतर उतरा। काफी देर बीत जाने के बावजूद जब वह बाहर नहीं निकला और अंदर से उसकी कोई आवाज नहीं आई, तो बाहर मौजूद अन्य मजदूरों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उसे देखने और बचाने के लिए उसके साथी एक-एक कर टैंक के अंदर उतरते गए। लेकिन अंदर मौजूद जहरीली और दमघोंटू गैस की चपेट में आने से सभी मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े।
-बचाने पहुंचा मजदूर भी गैस की चपेट में आया
घटना के दौरान बाहर मौजूद एक अन्य मजदूर सेराज भी साथियों को बचाने के लिए टैंक के भीतर जाने लगा। बताया जाता है कि वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
-टैंक के भीतर एक के बाद एक मजदूरों के बेहोश होने की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और बचाव कार्य शुरू किया।
-दीवार तोड़कर निकाले गए चारों मजदूर
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद टैंक की दीवार का एक हिस्सा तोड़ा और सीढ़ी के सहारे अंदर फंसे चारों मजदूरों को बाहर निकाला। उस समय सभी मजदूर बेहोशी की हालत में थे।
आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया।
-पुलिस जांच में जुटी, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एक साथ चार मजदूरों की मौत से सवनही और आसपास के गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

More From Author

नेपाल में मिला 31 टन का ‘महाशालिग्राम,17.5 करोड़ साल पुराना होने का दावामहाशालिग्राम काली गंडकी की धारा में करोड़ों वर्षों से था मौजूद

मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध आवागमन मामले में दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात दो होमगार्ड जवान एवं एक मधनिषेध सिपाही की गिरफ्तारी के बाद हरकत में जिला प्रशासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:39 am, Aug 30, 2026
temperature icon 35°C
Overcast
Humidity: 52 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:29 am
Sunset: 6:11 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 8% 3 mph 46% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 13% 2 mph 57% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 14% 5 mph 61% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 14% 4 mph 60% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 16% 4 mph 65% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 3.48 mm 79% 6 mph 78% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/29°°C 2.09 mm 76% 9 mph 83% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/29°°C 2.22 mm 77% 9 mph 83% 1002 mb 0 cm