मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध आवागमन मामले में दालकोला चेकपोस्ट पर तैनात दो होमगार्ड जवान एवं एक मधनिषेध सिपाही की गिरफ्तारी के बाद हरकत में जिला प्रशासन

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

पूर्णिया:-29 अगस्त(राजेश कुमार झा)डालखोला चेकपोस्ट पर औचक निरीक्षण एवं कर्तव्य में लापरवाही एवं संलिप्तता के आरोप में कर्मियों पर त्वरित कार्रवाई।

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा
​26 अगस्त 2026 को समेकित जांच चौकी, डालखोला का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली,वाहनों की जांच तथा प्रतिनियुक्त कर्मियों की ड्यूटी एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी द्वारा चेकपोस्ट पर सघन एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करने तथा मादक पदार्थों सहित अवैध सामग्री के आवागमन पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु स्पष्ट एवं विशिष्ट निर्देश दिए गए थे।

​इसी क्रम में उसी दिन पूर्णिया सदर थाना कांड संख्या 418/2026, दिनांक 26.08.2026 के तहत जीरो माइल, पूर्णिया के समीप मादक पदार्थ स्मैक की बरामदगी का मामला सामने आया।

पुलिस अनुसंधान के क्रम में चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कुछ कर्मियों की कथित संलिप्तता एवं सहयोग के संबंध में संदेह उत्पन्न होने पर,जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मद्य निषेध विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।

​चेकपोस्ट प्रभारी पर कार्रवाई:— डालखोला चेकपोस्ट के तत्कालीन प्रभारी श्री दुर्गेश कुमार,निरीक्षक मद्य निषेध को हटाते हुए विभागीय स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन भेजा गया है।

​गृह रक्षकों पर कार्रवाई:– गिरफ्तार गृह रक्षक श्री आकाश उरांव एवं फरार गृह रक्षक श्री राजकिशोर कुमार के संबंध में जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी को नियमानुसार कार्रवाई हेतु संसूचित किया गया है।

साथ ही,मद्य निषेध विभाग, पूर्णिया में प्रतिनियुक्त गृह रक्षकों को बदलने हेतु संबंधित पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है।

​मद्य निषेध सिपाही का निलंबन:– गिरफ्तार मद्य निषेध सिपाही श्री ब्रजकिशोर कुमार के निलंबन हेतु विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।

​जिला प्रशासन एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि मादक पदार्थों की तस्करी अथवा अवैध आवागमन में किसी भी स्तर पर संलिप्तता,सहयोग अथवा कर्तव्य में गंभीर लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अनुसंधान एवं विभागीय जांच में दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More From Author

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:46 am, Aug 30, 2026
temperature icon 34°C
Overcast
Humidity: 56 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 98%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:29 am
Sunset: 6:11 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 8% 4 mph 48% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 12% 1 mph 52% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 14% 4 mph 60% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 14% 4 mph 60% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 16% 4 mph 65% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 3.48 mm 79% 6 mph 78% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/29°°C 2.09 mm 76% 9 mph 83% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/29°°C 2.22 mm 77% 9 mph 83% 1002 mb 0 cm