



पूर्णिया:-30 अगस्त(राजेश कुमार झा)पूर्णिया जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:- डालखोला चेकपोस्ट से 3.852 किलोग्राम गांजा जब्त, एक गिरफ्तार:—
जिलाधिकारी पूर्णिया, अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है।
30 अगस्त 2026 को समेकित जांच चौकी, डालखोला चेकपोस्ट पर गहन चेकिंग के दौरान मद्यनिषेध टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3.852 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया।
इस दौरान मौके से तस्करी में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने हेतु जब्त मादक पदार्थ एवं गिरफ्तार अभियुक्त को बायसी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, तस्करी और परिवहन के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति के तहत अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख जांच चौकियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन तलाशी ली जा रही है।
















